Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»देश»अब संसद भवन में कोरोना का कहर, 400 से ज्यादा कर्मचारी-सुरक्षाकर्मी हुए संक्रमित
    देश

    अब संसद भवन में कोरोना का कहर, 400 से ज्यादा कर्मचारी-सुरक्षाकर्मी हुए संक्रमित

    By Himachal VartaJanuary 9, 2022
    Facebook WhatsApp

    दिल्ली 09 जनवरी { हिमाचलवार्ता }:- दिल्ली स्थित संसद भवन (Parliament) में अब कोरोना विस्फोट हुआ है. पूरी दिल्ली में कोरोना के 20,181 नए मामले सामने आए.

    कोरोना का कहर अब दिल्ली स्थित संसद भवन (Parliament) तक पहुंच गया है. जानकारी मिली है कि संसद भवन में 400 से ज्यादा कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं. 6 और 7 जनवरी को संसद में काम करने वाले कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट हुआ था, जिसमें 400 से ज्यादा लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई.

    वहीं दिल्ली में शनिवार को कोविड के 20,181 नए मामले सामने आए, जो पिछले आठ महीनों में सबसे अधिक है. इससे पहले 5 मई को एक दिन में सबसे ज्यादा 20,960 मामले आए थे. नए मामलों ने राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या 5,26,979 तक बढ़ा दी है. पिछले 24 घंटों में कोविड से 7 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 25,143 हो गई है.

    इस बीच, शहर में कोविड संक्रमण की दर 19.60 प्रतिशत हो गई है, जो पिछले आठ महीनों में सबसे अधिक है. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शहर में पिछले साल 9 मई को पॉजिटिविटी दर 21.66 प्रतिशत दर्ज की गई थी. एक्टिव कोविड मामलों की संख्या बढ़कर 48,178 हो गई है, जो 18 मई के बाद सबसे अधिक है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिल्ली में पिछले साल 18 मई को सबसे अधिक 50,163 सक्रिय कोविड मामले दर्ज किए गए थे.

    दिल्ली सरकार ने कोविड बेड की संख्या 5,650 तक बढ़ाई

    दिल्ली सरकार ने कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए 14 अस्पतालों में कोविड बेड की संख्या 4,350 से बढ़ाकर 5,650 कर दी है. अस्पतालों में आईसीयू बेड भी बढ़ाकर 2,075 कर दिए गए हैं. अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने के साथ ही शनिवार से कोविड केयर सेंटरों को भी चालू कर दिया गया है. राष्ट्रीय राजधानी में 8 कोविड देखभाल केंद्रों में कुल 2,800 बिस्तरों को चालू कर दिया गया है.

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.