मंडी 09जनवरी{ हिमाचलवार्ता } :-मंडी-पठानकोट मार्ग पर ढेलू में कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। गाड़ी में पांच लोग सवार थे,तीन लोग घायल हैं।
मंडी-पठानकोट मार्ग पर ढेलू में कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। गाड़ी में पांच लोग सवार थे, तीन लोग घायल हैं। ये सभी लोग पधर उपमंडल के रहने वाले थे और आज सुबह पालमपुर जा रहे थे कि जोगिंद्रनगर के साथ लगते ढेलू के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे में दो सगे भाईयों की मौत, तीन घायल हुए है। घायलों में मृतकों का तीसरा सगा भाई और दो चचेरे भाई शामिल। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। कार सवार तीन लोगों की पहचान मुंशी राम, ज्ञान चंद, बहादुर सिंह के रूप में हुई है। हादसे में घायल हुए लोगों को राजेंद्र नगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।