Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»दुर्घटनाएं»खड़ी पिकअप में लगी टक्कर, एक की हालत गंभीर एक घायल
    दुर्घटनाएं

    खड़ी पिकअप में लगी टक्कर, एक की हालत गंभीर एक घायल

    By Himachal VartaJanuary 11, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन संजय सिंह 11जनवरी { हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- जिला मुख्यालय नाहन के यशवंत विहार राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप संख्या एचपी 71-9110 जिसे नारग के महलोटी निवासी 21 वर्षीय कुलदीप चला रहा था। जबकि चालक के साथ पच्छाद के मलाण के बेहड निवासी 24 वर्षीय युवक अंशुल बैठा था।

    घटना रात करीब 1:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। जैसे ही चालक कुलदीप पिकअप को लेकर नाहन की ओर जा रहा था कि अचानक यशवंत विहार डिग्री कॉलेज के समीप एनएच पर उसकी टक्कर खड़े हुए टिप्पर एचपी 22 0498 से हो गई। टिप्पर चालक नींद के कारण सड़क के किनारे गाड़ी लगाकर रेस्ट कर रहा था। अचानक एक जोर के धमाके की आवाज हुई। टिप्पर के चालक भीम सिंह ने नीचे उतर कर जब देखा तो पीछे एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

    इसके बाद 108 को सूचित किया गया साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना पाते ही हेड कांस्टेबल कुंवर पाल सिंह अपनी टीम के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए थे। दोनों घायलों को तुरंत 108 के माध्यम से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां पर अंशुल की हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है अंशुल की गंभीर हेड इंजरी हुई है। जबकि चालक कुलदीप सिंह की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

    उधर, जिला पुलिस कप्तान ओमापति जमवाल ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला अंतर्गत धारा 279, 337 आईपीसी दर्ज किया गया है। दुर्घटना के अन्य कारणों की जांच की जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.