Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»खेल»आईपीएल को मिला नया स्पॉन्सर, टाटा ने चीनी कंपनी विवो को किया रिप्लेस
    खेल

    आईपीएल को मिला नया स्पॉन्सर, टाटा ने चीनी कंपनी विवो को किया रिप्लेस

    By Himachal VartaJanuary 11, 2022
    Facebook WhatsApp

    11 जनवरी { हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- आईपीएल को नया स्पॉन्सर मिल गया है. टाटा समूह चीनी की मोबाइल कंपनी वीवो को रिप्लेस करने के लिए तैयार है.

    दुनिया की सबसे मशहूर टी20 लीग IPL को नया स्पॉन्सर मिल गया है. टाटा समूह चीनी की मोबाइल कंपनी वीवो को रिप्लेस करने के लिए तैयार है. बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक, 2022 के सीजन से टाटा आईपीएल का टाइटल स्पॉन्सर होगा. मंगलवार को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक के दौरान स्पॉन्सरशिप में बदलाव पर फैसला लिया गया. देश में चीन विरोधी भावना बढ़ने के कारण वीवो ने 2020 में IPL स्पॉन्सशिप से हाथ खींच लिया था. तब ड्रीम 11 आईपीएल का टाइटल स्पॉन्सर बना था.

    वीवो ने 2021 में मुख्य प्रायोजक के रूप में वापसी की, लेकिन अब 2022 के सीजन से पहले वह इसे पूरी तरह से समाप्त करने के लिए तैयार है.बीसीसीआई सूत्रों ने  बताया कि वीवो समझौते को जारी रखने के लिए तैयार नहीं है. वीवो और बीसीसीआई ने 2018 में IPL के टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए 440 करोड़ रुपये का करार किया था. ये समझौता आईपीएल 2023 सीजन के बाद समाप्त होना था, लेकिन दोनों पक्ष समय से पहले अलग हो रहे हैं.

    टाटा के पास होगा 2022, 2023 के सीजन का टाइटल स्पॉन्सरशिप

    माना जा रहा है कि वीवो ने आईपीएल टाइटल स्पॉन्सरशिप को लेकर बीसीसीआई के साथ अपनी मौजूदा डील टाटा को ट्रांसफर करने का अनुरोध किया था, जिसे मंगलवार को गवर्निंग काउंसिल की बैठक में मंजूरी दी गई. अब, टाटा के पास 2022 और 2023 सीज़न में आईपीएल का टाइटल स्पॉन्सरशिप होगा. फ्रेंचाइजी के साथ आईपीएल के राजस्व बंटवारे के समझौते में टाइटल स्पॉन्सरशिप एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. टाइटल स्पॉन्सरशिप राशि का 50% फ्रेंचाइजी को जाता है. यह समझा जाता है कि हर फ्रेंचाइजी को टाइटल स्पॉन्सरशिप से प्रति वर्ष 20 करोड़ रुपये मिलते हैं.
    बीसीसीआई सचिव जय शाह ने क्या कहा

    बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा है कि यह वास्तव में बीसीसीआई और आईपीएल के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, क्योंकि टाटा समूह वैश्विक भारतीय उद्यम का प्रतीक है, जिसकी 100 साल से अधिक पुरानी विरासत और छह महाद्वीपों के 100 से अधिक देशों में संचालन है. टाटा समूह की तरह बीसीसीआई  क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए उत्सुक है और आईपीएल की बढ़ती लोकप्रियता, बीसीसीआई के प्रयासों का प्रमाण है.

    उन्होंने आगे कहा कि हम वास्तव में खुश हैं कि भारत के सबसे बड़े और सबसे भरोसेमंद व्यापारिक समूहों ने आईपीएल में विश्वास किया है और टाटा समूह के साथ मिलकर हम भारतीय क्रिकेट और आईपीएल को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने की कोशिश करेंगे.

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.