Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»देश»कर्नाटक में लोन न मिलने पर शख्स ने लगाई बैंक में आग, आरोपी गिरफ्तार
    देश

    कर्नाटक में लोन न मिलने पर शख्स ने लगाई बैंक में आग, आरोपी गिरफ्तार

    By Himachal VartaJanuary 11, 2022
    Facebook WhatsApp

    11 जनवरी { हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक बैंक में आग लगाने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी शख्स के खिलाफ कगिनेली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है

    कर्नाटक में एक शख्स ने लोन न मिलने से नाराज होकर बैंक में ही आग लगा दी. जानकारी के मुताबिक ये मामला कर्नाटक के हावेरी जिला (Haveri District) का है. बताया जा रहा है कि आरोप शख्स ने बैंक से लोन  के लिए कई बार आवेदन किया था लेकिन हर बार उसका आवेदन रद्द कर दिया गया. कई बार लोन एप्लिकेशन खारिज होने के बाद वह काफी नाराज चल रहा था. रविवार को लोन न मिलने से परेशान होकर शख्स ने बैंक में ही आग लगा दी. फिलहाल आरोपी पर पुलिस ने कार्रवाई की है.

    लोन न मिलने पर बैंक को किया आग के हवाले

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बैंक में आग लगाने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मीडिया के हवाले से बताया गया है कि आरोपी शख्स के खिलाफ कगिनेली पुलिस (Kaginelli Police) ने केस दर्ज कर लिया है. उसे भारतीय दंड संहिता यानी आईपीसी (IPC) की धारा 436, 477 और 435 के तहत गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी को लोन की जरूरत थी और इसके लिए वह कई बार बैंक का चक्कर काटा था. जबकि दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के बाद बैंक ने आरोपी शख्स को बैंक लोन  इश्यू करने से मना कर दिया. इससे नाराज शक्स ने रविवार को बैंक पहुंचकर बैंक को आग के हवाले कर दिया.

    आरोपी शख्स के खिलाफ केस दर्ज

    गौरतलब कि बैंकों की ओर से अहम दस्‍तावेजों और कुछ अन्य पैमानों पर ठीक से वेरिफिकेशन के बाद ही बैंक लोन स्वीकार किया जाता है. और उस शख्स के आवेदन में कुछ कमियां थी जिसकी वजह से उसका लोन एप्लिकेशन  रद्द कर दिया गया था. कगिनेली पुलिस थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अब इस मामले में आरोपी शख्स से पूछताछ कर रही है.

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.