Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»देश»पीएम मोदी कल मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक, कोरोना के वर्तमान हालत पर होगी चर्चा
    देश

    पीएम मोदी कल मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक, कोरोना के वर्तमान हालत पर होगी चर्चा

    By Himachal VartaJanuary 12, 2022
    Facebook WhatsApp

    12 जनवरी { हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- पीएम मोदी  कल मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक. इस बैठक में कोरोना  के वर्तमान हालत पर चर्चा की जाएगी.

    कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  गुरुवार को मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. यह बैठक चार बजकर 30 मिनट पर होगी. आज ही देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,94,720 नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 3,60,70,510 हो गई है, जिनमें 4,868 मामले ओमिक्रोन स्वरूप के हैं.

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 9,55,319 दर्ज की गई, जो पिछले 211 दिन में सर्वाधिक है. साथ ही, 442 और मरीजों की मौत होने से कोविड-19 के मृतकों की संख्या 4,84,655 पर पहुंच गई है. ओमिक्रोन के कुल 4,868 मामलों में से 1,805 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं या देश से बाहर चले गए हैं. महाराष्ट्र में सर्वाधिक 1,281 मामले सामने आए हैं. इसके बाद राजस्थान में 645, दिल्ली में 546, कर्नाटक में 479 और केरल में 350 मामले सामने आए हैं.

    आज ही सरकार ने कहा कि भारत में कोविड-19 के मामलों में तेज वृद्धि देखी जा रही है. 30 दिसंबर को नमूनों में संक्रमण की दर 1.1 प्रतिशत थी जो 12 जनवरी को 11.05 प्रतिशत हो गयी. इस समय देश में 300 जिलों में साप्ताहिक संक्रमण दर पांच प्रतिशत से अधिक है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, केरल और गुजरात कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के कारण चिंता वाले राज्यों के रूप में उभर रहे हैं.

    अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 के मामलों में दुनियाभर में तेजी देखी जा रही है; पूरी दुनिया में एक दिन में संक्रमण के मामलों में अब तक की सर्वाधिक वृद्धि 10 जनवरी को 31.59 लाख थी.

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.