Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»देश»प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने तमिलनाडु में 11 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज का किया उद्घाटन, गरीबों के इलाज को लेकर कही ये बड़ी बात
    देश

    प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने तमिलनाडु में 11 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज का किया उद्घाटन, गरीबों के इलाज को लेकर कही ये बड़ी बात

    By Himachal VartaJanuary 12, 2022
    Facebook WhatsApp

    12 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:- पीएम मोदी ने तमिलनाडु में 11 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने आयुष्मान भारत योजना की जमकर तारीफ की

    प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी  ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तमिलनाडु में 11 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत सरकार मेडिकल क्षेत्र में कई सुधार लाई है. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पहले की तुलना में घुटना प्रत्यारोपण और स्टेंट की लागत एक तिहाई हो गई है. आयुष्मान भारत योजना की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि इसके तहत गरीबों के पास उच्च गुणवत्ता और सस्ती स्वास्थ्य सेवा पाने का मौका मिला है.

    इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ”2014 से पहले से हमारे देश में 387 मेडिकल कॉलेज थे अब यह आंकड़ा बढ़कर 596 पर पहुंच गया है जो करीब 54% का उछाल है. साल 2014 से पहले 82,000 मेडिकल अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट सीट थीं लेकिन यह आंकड़ा बढ़कर 1.48 लाख जो करीब 80% का उछाल है.”

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”आने वाले वर्षों में मैं भारत को अच्छी और सस्ती मेडिकल केयर वाले डेस्टिनेशन के रूप में देखता हूं. भारत में मेडिकल टूरिज्म का हब बनने के लिए जरूरी हर चीज मौजूद है. हमारे डॉक्टरों के कौशल के आधार पर यह बात मैं कह रहा हूं.”

    जिन जिलों में नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए गए हैं, उनमें विरुधुनगर, नमक्कल, नीलगिरी, तिरुपुर, तिरुवल्लूर, नागपट्टिनम, डिंडीगुल, कल्लाकुरिची, अरियालुर, रामनाथपुरम और कृष्णागिरी जिले शामिल हैं. केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान (सीआईसीटी) का नया परिसर पूरी तरह से केंद्र सरकार द्वारा वित्तपोषित है, जिसे 24 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है.
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.