Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»देश»भारत बायोटेक का दावा- ओमिक्रोन और डेल्टा वेरिएंट् को बढ़ने से रोक सकती है कोवैक्सीन की बूस्टर डोज़
    देश

    भारत बायोटेक का दावा- ओमिक्रोन और डेल्टा वेरिएंट् को बढ़ने से रोक सकती है कोवैक्सीन की बूस्टर डोज़

    By Himachal VartaJanuary 13, 2022
    Facebook WhatsApp

    13 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-भारत बायोटेक – ओमिक्रोन और डेल्टा वेरिएंट्  कोवैक्सीन की बूस्टर डोज़ शुरूआती दो डोज़ के छह महीने बाद दी गई ,उनमें सार्स-कोवी-2 के ओमिक्रोन और डेल्टा वेरिएंट्स के खिलाफ प्रतिरक्षा क्षमता बनती नजर आई.

    देश में जानलेवा कोरोना वायरस  अब बेकाबू हो रहा है. इस बीच भारत बायोटेक ने दावा किया है कि एक अध्ययन से यह पता चला है कि कोवैक्सीन  की बूस्टर डोज़ में कोरोना के ओमिक्रोन  और डेल्टा वेरिएंट्स  से संक्रमण को रोकने की क्षमता है.

    अध्ययन में क्या सामने आया?

    भारत बायोटेक ने एक बयान में कहा कि एमोरी यूनिवर्सिटी में किये गये अध्ययन में यह प्रदर्शित हुआ है कि जिन लोगों को कोवैक्सीन (बीबीवी152) की बूस्टर डोज़ शुरूआती दो डोज़ के छह महीने बाद दी गई ,उनमें सार्स-कोवी-2 के ओमिक्रोन और डेल्टा वेरिएंट्स के खिलाफ प्रतिरक्षा क्षमता बनती नजर आई.

    पूर्व के अध्ययनों में सार्स-कोवी-2 के अन्य वेरिएंट्स–अल्फा, बीटा, डेल्टा, जीटा और कप्पा को रोकने में कोवैक्सीन की प्रभाव क्षमता प्रदर्शित हुई थी. अध्ययन के नतीजों का जिक्र करते हुए भारत बायोटेक ने कहा कि जिन लोगों को कोवैक्सीन की बूस्टर डोज़ दी गई, उनमें से 90 प्रतिशत से अधिक में संक्रमण को रोकने वाली एंटीबॉडी प्रदर्शित हुई.

    दुनियाभर में बढ़ते ओमिक्रोन से चिंता

    प्रयोगशाला विश्लेषण का नेतृत्व करने वाले एमोरी वक्सीन सेंटर के सहायक प्राध्यापक मेहुल सुथार ने कहा, ‘‘ विश्व भर में ओमिक्रोन ने एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चिंता पैदा की है. प्राथमिक विश्लेषण से प्राप्त डेटा से प्रदर्शित होता है कि कोवैक्सीन की बूस्टर डोज़ लेने वाले व्यक्ति में  ओमिक्रोन  और डेल्टा वेरिएंट्स के खिलाफ एक महत्वपूर्ण प्रतिरक्षा क्षमता पैदा हुई.’’

    उन्होंने कहा, ‘‘इन नतीजों से यह पता चलता है कि बूस्टर डोज़ में रोग की गंभीरता और अस्पताल में भर्ती होने की संभावना को घटाने की क्षमता है.’’ भारत बायोटेक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कृष्णा एल्ला ने कहा कि कंपनी निरंतर नवोन्मेष कर रही है और कोवैक्सीन उत्पाद को बेहतर बना रही है.

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.