Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»देश»कोरोना का कहर: अफ्रीकन देशों में ओमिक्रोन मामलों में आ रही गिरावट, लेकिन USA में अब तक साढ़े 8 लाख लोगों की मौत
    देश

    कोरोना का कहर: अफ्रीकन देशों में ओमिक्रोन मामलों में आ रही गिरावट, लेकिन USA में अब तक साढ़े 8 लाख लोगों की मौत

    By Himachal VartaJanuary 15, 2022
    Facebook WhatsApp

    15 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:- अफ्रीका में डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक मात्शिदिसो मोएती ने बताया कि शुरुआती संकेत बताते हैं कि अफ्रीका की चौथी लहर तेज और संक्षिप्त रही है लेकिन यह अस्थिर नहीं है

    अमेरिका  सहित दुनिया भर के देशों में इस समय कोविड-19 के मामले काफी तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं. इस समय कोविड के मामले पिछले साल अस्पताल में भर्ती हुए कुल अमेरिकियों की संख्या को भी पार कर गये हैं. अमेरिकी स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार तक, वायरस से पीड़ित 142,388 लोगों को देश भर में अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

    जो पिछले साल 14 जनवरी को रिपोर्ट किए गए 142,315 के एक-दिवसीय मामलों की संख्या से बहुत ज्यादा है. वहीं अस्पतालों में भर्ती होने का सात दिन का औसत 132,086 था, जो दो सप्ताह पहले की तुलना में कुल 83 प्रतिशत की वृद्धि है.

    अफ्रीका में कम हो रहे हैं मामले

    वहीं, साउथ अफ्रीका  में कोविड केसों पर डब्ल्यूएचओ  ने टिप्पणी करते हुए कहा है कि महाद्वीप पर महामारी शुरू होने के बाद से इस समय वहां पर केसों की संख्या में काफी कमी आई है. आंकड़ो के मुताबिक जहां अफ्रीका में कोविड के कुल मामले 10.2 मिलियन से अधिक हो गए हैं. वहीं संक्रमण के दर्ज मामलों से पता चलता है कि साप्ताहिक संख्या पिछले सप्ताह की तुलना में 9 जनवरी तक सात दिनों तक स्थिर रही.

    अफ्रीका में डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक मात्शिदिसो मोएती ने बताया कि शुरुआती संकेत बताते हैं कि अफ्रीका की चौथी लहर तेज और संक्षिप्त रही है लेकिन यह अस्थिर नहीं है. गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका में महामारी की लहर के दौरान संक्रमण के मामलो में भारी वृद्धि देखी गई थी लेकिन पिछले एक हफ्ते में संक्रमण के मामलों में 14 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और दक्षिण अफ्रीका, जहां पहली बार ओमिक्रोन  पाये जाने की सूचना मिली थी, में साप्ताहिक संक्रमणों में नौ प्रतिशत की गिरावट देखी गई है.

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.