Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»चेतावनी : दो दिन में लापता युवक का सुराग नहीं मिला तो ग्रामीण करेंगे चक्का जाम
    सिरमौर

    चेतावनी : दो दिन में लापता युवक का सुराग नहीं मिला तो ग्रामीण करेंगे चक्का जाम

    By Himachal VartaJanuary 16, 2022
    Facebook WhatsApp
     नाहन संजय सिंह 15 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- पांवटा साहिब के ग्राम पंचायत भरली-आगरो के गांव आगरो से बीते पांच दिन से लापता 25 वर्षीय मनीष की कोई भी सुराग न मिलने से नाराज युवक के परिजनों सहित ग्रामीणों ने पुरुवाला पुलिस थाने का घेराव किया।
    इस दौरान ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि दो दिनों के भीतर लापता युवक को नहीं ढूंढा गया तो चक्का जाम किया जाएगा। जिसके लिए स्थानीय प्रशासन व पुलिस प्रशासन जिम्मेदारों होगा।
    बता दें कि उपमंडल पांवटा साहिब के आंजभोज के आगरो निवासी संत राम ने पुरूवाला थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनका बेटा 25 वर्षीय मनीष उर्फ बंटी 11 जनवरी को घर से लापता है।
    उन्होंने अपने स्तर पर आस पास के क्षेत्र में पता किया मगर कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों ने शिकायत में बताया कि मनीष उर्फ बंटी राजपुर से पांवटा साहिब की ओर फोटो स्टूडियो के काम से निकाला था।
    परिजनों ने जब उससे दोपहर बाद सम्पर्क साधा तो उसका फोन बंद पाया गया। हालांकि परिजनों ने लोगों से भी मदद की गुहार लगाई है कि यदि किसी भी व्यक्ति को यह कहीं पर दिखाई दे या मिले तो 9816214098 इस न0 पर सम्पर्क करे।
    मगर पांच दिन बीत जाने के बाद भी उनके बेटे का कोई अता पता नहीं है। जिसके चलते लापता युवक के परिजनों व ग्रामीणों ने आज पुरुवाला पुलिस थाने का घेराव किया।
    इसके साथ ही ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि दो दिनों के भीतर लापता युवक को नहीं ढूंढा गया तो चक्का जाम किया जाएगा। जिसके लिए स्थानीय प्रशासन व पुलिस प्रशासन जिम्मेदारों होगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.