Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»राजनैतिक»भाजपा विधायक दल की बैठक आज, बनेगी नए साल की चुनावी रणनीति
    राजनैतिक

    भाजपा विधायक दल की बैठक आज, बनेगी नए साल की चुनावी रणनीति

    By Himachal VartaJanuary 16, 2022
    Facebook WhatsApp

    16 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई है। बैठक में नगर निगम के चुनाव और संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की मौजूदा स्थिति पर मंथन होगा। इसमें सीएम जयराम ठाकुर सभी विधायकों को चुस्ती के टिप्स देंगे।

    चुनावी साल शुरू होते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई है। यह बैठक रविवार शाम सात बजे के बाद राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में होगी। बैठक में नगर निगम के चुनाव और संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की मौजूदा स्थिति पर मंथन होगा। इसमें सीएम जयराम ठाकुर सभी विधायकों को चुस्ती के टिप्स देंगे। सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने जा रही इस बैठक में शामिल होने के लिए संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सभी विधायकों को सूचित कर दिया है।

    सूत्रों के अनुसार इस बैठक में चुनावी वर्ष की रणनीति पर चर्चा होगी। इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भाजपा विधायकों से राय ले सकते हैं कि नगर निगम शिमला के चुनाव पार्टी चिन्हों पर करवाए जाएं कि इनके बिना ही किए जाएं। इसके अलावा उपचुनाव में चारों सीटों में हार के बाद निगम चुनाव में कैसे भाजपा को जिताएं, इस बारे में चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्रों में विकास योजनाओं का ब्योरा भी ले सकते हैं, जिनके उद्घाटन या शिलान्यास करवाए जाने हैं।

    कल से विधायक प्राथमिकताओं की बैठकें लेंगे जयराम
    सोमवार और मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2022-23 का वार्षिक बजट तैयार करने के लिए पहले विधायक प्राथमिकता बैठकें होंगी। इनमें विधायक आगामी वित्त वर्ष के लिए पेयजल-सीवरेज, सिंचाई और सड़कों की प्राथमिकताएं देंगे। पेयजल-सीवरेज, सिंचाई और सड़कों की दो-दो वास्तविक नई योजनाएं बजट के लिए दी जाएंगी तो दो-दो चालू योजनाओं को भी दिया जाएगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.