Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हमीरपुर»नियमों को दरकिनार कर दांदड़ू में लगाया मेला, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करवाया बंद
    हमीरपुर

    नियमों को दरकिनार कर दांदड़ू में लगाया मेला, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करवाया बंद

    By Himachal VartaJanuary 16, 2022
    Facebook WhatsApp

    16 जनवरी  बड़सर हमीरपुर {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:-उपमंडल के दांदडू गांव में कोरोना नियमों को दरकिनार कर शनिवार को मेले का आयोजन किया गया। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो टीम ने मौके पर पहुंचकर मेले को बंद करवाया। इस संबंध में आयोजकों का पक्ष सुनने के बाद पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस ने ऐसे भीड़भाड़ वाले आयोजन न करने के निर्देश लोगों को दिए हैं।

    जानकारी के अनुसार शनिवार को उपमंडल बड़सर के दांदडू में प्रदेश सरकार के नियमों को दरकिनार कर मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान मेले में दुकानें और झूले भी लगाए गए। मेले में सैकड़ों की संख्या में लोग भी पहुंचे।

    इस दौरान बच्चे और झूलों में झूलने का खूब लुत्फ उठा रहे थे। मेले में कोरोना नियमों और सरकार के आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ाई गईं। इस दौरान काफी लोग बिना मास्क के थे, वहीं सामाजिक दूरी की भी अवहेलना की जा रही थी।

    प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए किसी भी तरह के आयोजन के लिए ऑनलाइन अनुमति लेने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में यहां मेलों का आयोजन होना, अपने आप में ही चिंताजनक विषय है।
    एसडीएम बड़सर शशिपाल ने कहा कि वह कहीं बाहर हैं, लेकिन ऐेसे आयोजन बिना अनुमति से नहीं हो सकते हैं। बड़सर थाना प्रभारी मस्तराम नाईक ने कहा कि पुलिस को मौके पर भेज दिया गया है। मेले को बंद करवा दिया गया है। आने वाले समय में ऐसा कोई आयोजन क्षेत्र में बिना अनुमति के नहीं होने दिया जाएगा।

    इस विषय में आगामी कार्रवाई आयोजकों का पक्ष सुनने के बाद की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार जो निर्णय इस कठिन समय में ले रही है, लोग भी उनका पालन सुनिश्चित करें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.