Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»साईं अस्पताल में आधुनिक तकनीक से बिना दर्द , बिना चीरा से बवासीर का सफल इलाज : डॉ. दिनेश बेदी
    सिरमौर

    साईं अस्पताल में आधुनिक तकनीक से बिना दर्द , बिना चीरा से बवासीर का सफल इलाज : डॉ. दिनेश बेदी

    By Himachal VartaJanuary 18, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 18 जनवरी संजय सिंह {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-जिला सिरमौर में लेजर सर्जरी से हो रहा है बवासीर , फिशर एवं फिस्टुला का सफल इलाज।

    श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स के पाइल्स केयर एवं क्योर सेंटर नाहन में डॉ. दिनेश बेदी लेप्रोस्कोपिक सर्जन लेज़र तकनीक द्वारा बवासीर का सफल इलाज कर रहे है। डॉ दिनेश बेदी ने बताया की बवासीर रोग से आज हर तीसरा व्यक्ति जाने अनजाने ग्रस्त है।
    हमारा लाइफस्टाइल , खान-पान , वर्किंग स्टाइल सब कहीं न कहीं बवासीर रोग को उत्पन करने में सहायक हो रहा है।  बवासीर जिसे  पाइल्स या हेमोर्रोइड्स भी कहा जाता है बेहद तकलीफदेह होती है। इसमें गुदा के अंदर और बाहर तथा मलाशय के निचले हिस्से में सूजन आ जाती है।
    इसकी वजह से गुदा के अन्दर और बाहर या किसी एक जगह पर मस्से बन जाते हैं। मस्से कभी अन्दर रहते हैं, तो कभी बाहर आ जाते हैं। करीब 60 फीसदी लोगों को उम्र के किसी न किसी पड़ाव में बवासीर की समस्या होती है।
    रोगी को सही समय पर पाइल्स का इलाज कराना बेहद ज़रूरी होता है। समय पर बवासीर का उपचार नहीं कराया गया तो तकलीफ काफी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि बवासीर दो प्रकार की होती हैं। खूनी बवासीर में किसी प्रकार की पीड़ा नहीं होती है। इसमें मल त्याग करते समय खून आता है।
    इसमें गुदा के अन्दर मस्से हो जाते हैं। मलत्याग के समय खून मल के साथ थोड़ा-थोड़ा टपकता है या पिचकारी के रूप में आने लगता है। मल त्यागने के बाद मस्से अपने से ही अन्दर चले जाते हैं। गंभीर अवस्था में यह हाथ से दबाने पर भी अन्दर नहीं जाते। इस तरह के बवासीर का तुरंत उपचार कराएं। दूसरी बादी बवासीर में पेट की समस्या अधिक रहती है।
    कब्ज एवं गैस की समस्या बनी ही रहती है। इसके मस्सों में रक्तस्राव नहीं होता। यह मस्से बाहर आसानी से देखे जा सकते हैं। इनमें बार-बार खुजली एवं जलन होती है। शुरुआती अवस्था में यह तकलीफ नहीं देते, लेकिन लगातार अस्वस्थ खानपान और कब्ज रहने से यह फूल जाते हैं।
    इनमें खून जमा हो जाता है, और सूजन हो जाती है।इसमें भी असहनीय पीड़ा होती है, और रोगी दर्द से छटपटाने लगता है। मल त्याग करते समय, और उसके बाद भी रोगी को दर्द बना रहता है। वह स्वस्थ तरह से चल-फिर नहीं पाता, और बैठने में भी तकलीफ महसूस करता है। इलाज कराने से यह समस्या ठीक हो जाती है।
     डॉ. दिनेश बेदी ने बताया की पाइल्स केयर एन्ड क्योर सेंटर में बवासीर का आधुनिक लेज़र तकनीक दवारा इलाज किया जाता है।  लेज़र सर्जरी दवारा ऑपरेशन में रोगी को न तो दर्द होता है , ना कोई कट लगते है , ना ही टांका लगाया जाता है।  इस तकनीक दवारा इलाज के लिए रोगी को जयादा दिन तक अस्पताल में नहीं रहना पड़ता।
    रोगी ऑपरेशन के दिन ही वापिस घर जा सकता है। साथ ही अगले दिन अपने रोज़ मर्रा के  कार्य कर भी सकता है।  उन्होंने कहाँ की बवासीर रोग को लोग किसी को बताने में शरमाते है मगर रोग छुपाने से स्थिति भयानक हो सकती है। इस लिए समय रहते रोगी को सही इलाज करवाना चाहिए।
    हमारे पाइल्स केयर एन्ड क्योर सेंटर में अब तक हज़ारों सफल ऑपरेशन किये गए है।  रोगी बिलकुल स्वस्थ है।  तो यदि किसी भी महिला पुरुष या बच्चों में पाइल्स के लक्षण देखने को मिलते है तो उन्हें तुरंत हमारे हेल्पलाइन नंबर 98164 -23200 पर संपर्क करे और अपॉइंटमेंट बुक करवा सकते है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.