नाहन संजय सिंह 19 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चल रहे कार्याे से पंचायतों में रहने वाले लोगों की बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ उनके जीवन में भी सुधार आएगा। जिसके लिए सभी विभागों को सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चल रहे विकास कार्यो में और अधिक तेजी लाने की आवश्यकता है। यह बात सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत जिला सिरमौर में चयनित ग्राम पंचायत बालीकोटी व पुरुवाला में चल रहे विकास कार्याे की समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने कही।
उन्होंने अधिकारियों को योजना के अंतर्गत स्वीकृत सभी कार्याे को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए और कार्याे की वस्तु स्थिति को डीआरडीए को उपल्बध करानेे और मासिक आधार पर प्रगति रिपोर्ट भेजने के लिए भी कहा। उन्होनें बोबरी नेरा व मोहराड में स्वास्थ्य केन्द्र खोलने व चमेरा व बाली में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने जबकि ऐराणा में व कांडी कंडियारा में आंगनवाडी भवन खोलने संमंधित मामलों में विभागों को शीघ्र निर्णय लेने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर पीओडीआरडीए कल्याणी गुप्ता सहित विभिन्न के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Wednesday, September 2
