Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»राजनैतिक»तीसरे चरण के लिए जल्द लिस्ट जारी करेगी BJP, अपना दल-निषाद पार्टी से सीट बंटवारे पर नहीं बनी बात
    राजनैतिक

    तीसरे चरण के लिए जल्द लिस्ट जारी करेगी BJP, अपना दल-निषाद पार्टी से सीट बंटवारे पर नहीं बनी बात

    By Himachal VartaJanuary 20, 2022
    Facebook WhatsApp

    20 जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-यूपी में सहयोगियों के साथ हुई इस बड़ी बैठक में सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और दिनेश शर्मा के साथ साथ केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे.

    उत्तर प्रदेश में गठबंधन में खींचतान और टिकटों की मांग के बीच बीजेपी तीसरे चरण के लिए जल्द उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगी. वहीं, बीजेपी गठबंधन के सहयोगियों को साधकर रखने की पूरी कवायद कर रही है.कल दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सहयोगियों यानी अपना दल और निषाद पार्टी के साथ बैठक की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सब एक साथ बैठकर एकजुटता का संदेश दिया, लेकिन इतने मंथन के बावजूद सीटों के बंटवारा का फॉर्मूला नहीं निकल पाया.

    सीटों का बंटवारा हो सकती है फूट पड़ने की वजह

    बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ अपना दल (एस) की नेता अनुप्रिया पटेल और निषाद पार्टी के डॉ संजय निषाद भी मौजूद थे. बैठक के बाद बीजेपी की ओर से दोहराया गया कि गठबंधन एकजुट है, लेकिन फूट पड़ने की वजह सीटों का बंटवारा हो सकती है. यानी उसका एलान अब तक नहीं हुआ है.

    राज्य की 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा गठबंधन- नड्डा

    जेपी नड्डा ने कहा, ‘’उत्तर प्रदेश में बीजेपी, अपना दल (एस) और निषाद पार्टी साथ मिलकर राज्य की 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों में अपना दल (एस) और निषाद पार्टी के साथ विस्तार से चर्चा हुई और उसके बाद सीटों के तालमेल पर फैसला हुआ. पिछले पांच सालों में उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने विकास में एक नई छलांग लगाई है और प्रदेश के विकास को तेज गति दी है.’’

    2017 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी- अनुप्रिया पटेल

    जेपी नड्डा के इस एलान के बाद अनुप्रिया पटेल ने भी कहा कि गठबंधन में कोई विवाद नहीं है, लेकिन  2017 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की अपनी मांग पर भी कायम दिखीं. अनुप्रिया पटेल ने कहा, ‘’पार्टी 2017 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. हमारे बीच कोई विवाद नहीं, बल्कि बात चल रही है.’’

    यूपी में सहयोगियों के साथ हुई इस बड़ी बैठक में सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और दिनेश शर्मा के साथ साथ केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे.

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.