Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»देश»घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें लेट, 20 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल, देखें पूरी लिस्ट
    देश

    घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें लेट, 20 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल, देखें पूरी लिस्ट

    By Himachal VartaJanuary 20, 2022
    Facebook WhatsApp

    20जनवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-देर से चलने वाले इन ट्रेनों की लिस्ट में भाहलपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, अम्बेडकरनगर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस, मुंबई-नई दिल्ली दादर एक्सप्रेस का नाम भी शामिल है.

    उत्तर भारत  के कई क्षेत्रों में घने कोहरे और ठंड का असर देखने को मिल रहा है. एक तरफ जहां बढ़ रही ठंड ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है वहीं खराब मौसम का असर रेल सेवा पर भी पड़ रहा है. देश के कई क्षेत्रों में कोहरे का आलम ये है कि हर रोज कम विजिविलिटी के कारण कई ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंच रही है.

    वहीं आज शहर के कुछ हिस्सों में हुई हल्की बारिश और दिल्ली में छाए कोहरे के कारण 13 ट्रेनें देरी से चल रही थीं और 22 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया. समाचार एजेंसी एएनआई ने सीपीआरओ, उत्तर रेलवे के हवाले से बताया कि आज घने के कारण “हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, पुरी-नई दिल्ली एक्सप्रेस, गोरखपुर-नई दिल्ली एक्सप्रेस, मुंबई-नई दिल्ली एक्सप्रेस, कानपुर-नई दिल्ली एक्सप्रेस सहित लगभग 13 ट्रेनें देरी से चल रही हैं.”

    देर से चलने वाले इन ट्रेनों की लिस्ट में भाहलपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, अम्बेडकरनगर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस, मुंबई-नई दिल्ली दादर एक्सप्रेस, विशाखापट्टनम- निजामुद्दीन एक्सप्रेस का नाम भी शामिल है.

    राजधानी में हो सकती है बारिश

    बता दें कि राजधानी दिल्ली में पिछले सात दिन से यहां लगातार शीतलहर ने लोगों को परेशान कर रखा है. लगातार सातवें दिन भी दिल्ली को पूरी तरह से शीतलहर के प्रभाव से राहत नहीं मिल सकी. इस बीच मौसम विभाग के अनुसार आज यहां बारिश हो सकती है जिसके कारण धूप नहीं निकलेगी और ठंड का प्रभाव बढ़ जाएगा. बारिश के साथ ठंडी हवाएं भी चलेंगी. आईएमडी की माने तो आने वाले 23 तारीख तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. बारिश के साथ ही इन राज्यों का न्यूनतम पारा भी 2-4 डिग्री तक बढ़ सकता है.

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.