Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त ने शिलांजी पंचायत के वार्ड सदस्य को अयोग्य करार देते हुए निष्कासित कर रिक्त घोषित किया पद
    • पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
    • मेघा जागरूकता शिविर आगामी आदेशों तक स्थगित-श्रम कल्याण अधिकारी
    • कर्मचारी से मारपीट पर भाजपा ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह को बर्खास्त करने की करी मांग
    • उपायुक्त ने बरसात में अप्रिय घटनाओं से बचाव के लिए जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
    • अढाई साल में सरकार ने लिया 33 हजार करोड़ का कर्ज , अब फिर से 1200 करोड़ का ऋण लेने जा रही सरकार : सुरेश कश्यप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»दस दिनों बाद यमुना नदी के किनारे मिला लापता मनीष का शव
    सिरमौर

    दस दिनों बाद यमुना नदी के किनारे मिला लापता मनीष का शव

    By Himachal VartaJanuary 22, 2022
    Facebook WhatsApp
    पांवटा साहिब  22 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- विकास खंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत भरली-आगरो के गांव आगरो से बीते 11 जनवरी से लापता 25 वर्षीय मनीष का शव पांवटा साहिब में श्मशान घाट के समीप यमुना नदी के किनारे से बरामद हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर जांच शुरू कर दी है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय मनीष पिछले 10 दिनों से लापता था। लापता मनीष के परिजन उसे अपने स्तर पर ढूंढने का प्रयास भी कर रहे थे। शुक्रवार को भी परिजन मनीष को ढूंढने में निकले हुए थे। साथ ही गोताखोर की टीम भी मनीष की यमुना नदी में ढूंढने में लगी हुई थी और श्मशान घाट के पास यमुना नदी के किनारे से लापता युवक का शव बरामद हुआ।
    गौर हो कि संत राम पुत्र रीठा राम निवासी आगरो तहसील पांवटा साहिब ने थाना पुरुवाला थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनका बेटा 25 वर्षीय मनीष उर्फ बंटी 11 जनवरी को घर से लापता है। गौर हो कि गत दिनों पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्रित होकर डीएसपी कार्यालय कार्यालय पहुंचे थे । यहां डीएसपी बीर बहादुर से मुलाकात कर पुलिस जांच पर संतोष जाहिर किया था।
     अपनी शिकायत में परिजनों ने एक महिला और उसके भाईयों पर आशंका जाहिर की थी। लेकिन एक सप्ताह का समय बीत जाने के बावजूद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। कुछ दिन पूर्व ग्रामीणों ने पुरुवाला पुलिस थाना में एकत्रित हो पुलिस की कार्यशैली से असंतोष जाहिर किया था और चेतावनी दी थी कि यदि दो दिन के भीतर उनके बेटे का कोई सुराग नहीं मिला तो वे चक्का जाम करेंगे।
    उन्होंने अपने स्तर पर आस पास के क्षेत्र में पता किया मगर कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों ने शिकायत में बताया कि मनीष उर्फ बंटी राजपुर से पांवटा साहिब की ओर फोटो स्टूडियो के काम से निकाला था।
    परिजनों ने जब उससे दोपहर बाद सम्पर्क साधा तो उसका फोन बंद पाया गया और शुक्रवार को गोताखोरों की टीम ने मनीष की डेड बॉडी को यमुना नदी किनारे से बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी पांवटा वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • उपायुक्त ने शिलांजी पंचायत के वार्ड सदस्य को अयोग्य करार देते हुए निष्कासित कर रिक्त घोषित किया पद
    • पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
    • मेघा जागरूकता शिविर आगामी आदेशों तक स्थगित-श्रम कल्याण अधिकारी
    • कर्मचारी से मारपीट पर भाजपा ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह को बर्खास्त करने की करी मांग
    • उपायुक्त ने बरसात में अप्रिय घटनाओं से बचाव के लिए जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.