Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अब चकाचक बनेगी शिवा-बनौर सड़क , ऊर्जा मंत्री ने भूमि पूजन कर किया विधिवत शुभारंभ
    सिरमौर

    अब चकाचक बनेगी शिवा-बनौर सड़क , ऊर्जा मंत्री ने भूमि पूजन कर किया विधिवत शुभारंभ

    By Himachal VartaJanuary 30, 2022
    Facebook WhatsApp
    पाँवटा साहिब  30 जनवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- हिमाचल प्रदेश बहुउद्देशीय परियोजना एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने रविवार को पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के आंज-भोज इलाके के शिवा से बनौर तक जाने वाली सड़क की टायरिंग कार्य का भूमि पूजन कर विधिवत शुभारंभ किया।
    ऊर्जा मंत्री चौधरी सुखराम ने कहा कि भरली से बनौर तक जाने वाली सड़क का नाबार्ड के तहत टेंडर हुआ है और शिवा से बनौर तक 5 किलोमीटर की सड़क की टायरिंग का कार्य साढ़े चार करोड़ का अवार्ड हुआ है। इसमें सड़क की कटिंग, डंगे, वायरकरेट तथा भंवरेड खड्ड में बनने वाली पुलिया कार्य होना है।
    उन्होंने संबंधित विभाग और ठेकेदार को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी नहीं रहनी चाहिए। शिवा पंचायत प्रधान बबिता परमार और सुनोग ग्रामवासियों ने सुनोग हाई स्कूल का नाम शहीद रविंद्र चौहान के नाम से रखने की मांग की।
    ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि सुनोग हाई स्कूल का नाम शहीद रविंद्र सिंह चौहान के नाम से करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने बनौर में बनने वाले शहीद राजेंद्र सिंह चौहान स्मारक को बनाने हेतु तीन लाख रुपए देने की घोषणा की।
    उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं से अवगत करवाया। इससे पूर्व स्थानीय ग्रामीणों ने ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी का शिवा बस अड्डे पर फूल मालाओं से स्वागत किया। 
    इस से पूर्व ऊर्जा मंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर पांवटा साहिब के अंबोया में पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के द्वारा दर्शाये गए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
    इस अवसर पर शिवा पंचायत प्रधान बबीता परमार, भाजपा मंडल महामंत्री व डांडा पागर प्रधान देवराज चौहान, पूर्व बीडीसी चेयरमैन रमेश तोमर, पूर्व प्रधान दौलत राम चौहान, सुंदर सिंह चौहान, पीडब्ल्यूडी एसडीओ योगेश शर्मा, जेई शुरवीर सिंह, कमल तोमर, सुनील परमार, गुरुदत्त चौहान, तपेंद्र चौहान, महेंद्र चौहान, मोहन सिंह चौहान, प्रताप चौहान, मामराज चौहान सहित कई लोग मौजूद रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.