Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हमीरपुर»हमीरपुर: सीएम जयराम बोले- चुनाव के हिसाब से नहीं, जरूरत के हिसाब से होगा इस बार का बजट
    हमीरपुर

    हमीरपुर: सीएम जयराम बोले- चुनाव के हिसाब से नहीं, जरूरत के हिसाब से होगा इस बार का बजट

    By Himachal VartaFebruary 3, 2022
    Facebook WhatsApp

    {हमीरपुर} 03 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-हमीरपुर में सीएम जयराम ने कहा कि इस बार का बजट चुनाव के हिसाब से नहीं, बल्कि जरूरत के हिसाब से विधानसभा में पेश होगा। उन्होंने कहा कि बजट सत्र से स्वाभाविक रूप से समाज के सभी वर्गों को सरकार से बहुत उम्मीदें रहती हैं।

    मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को हमीरपुर प्रवास के दौरान बजट सत्र पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भले अभी चुनावी वर्ष है। लेकिन इस बार का बजट चुनाव के हिसाब से नहीं, बल्कि जरूरत के हिसाब से विधानसभा में पेश होगा। उन्होंने कहा कि बजट सत्र से स्वाभाविक रूप से समाज के सभी वर्गों को सरकार से बहुत उम्मीदें रहती हैं। सब लोग चाहते हैं कि उनके लिए बजट में कुछ खास हो। इसलिए इस बार बेहतरीन बजट होगा। जयराम ठाकुर ने हमीरपुर से धर्मशाला जाते हुए विधानसभा क्षेत्र नादौन के जोलसप्पड़ में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण भी किया।

    उन्होंने निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग को अगस्त-सितंबर माह तक हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में ओपीडी सेवाएं शुरू करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद हमीरपुर, चंबा और नाहन मेडिकल कॉलेज की डीपीआर तैयार की गई और बजट के साथ निर्माण कार्य शुरू किया गया। उन्होंने कहा हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के लिए डीपीआर के मुताबिक पहले चरण में बजट की प्रथम किस्त आ चुकी है। निर्माण कार्य के लिए और ज्यादा बजट की आवश्यकता है। इसलिए केंद्र के समक्ष और अधिक बजट का मुद्दा उठाया है।
    इस कार्य को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार भी अपनी ओर से बजट में बेहतर योगदान देगी। मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षुओं की मांग पर मेडिकल कॉलेज में हॉस्टल के लिए बजट का अलग से प्रावधान करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊना में पीजीआई सेटेलाइट सेंटर की डीपीआर समेत तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं, शीघ्र काम शुरू होगा। प्रदेश में सरकारी क्षेत्र में छह मेडिकल कॉलेज, एक निजी मेडिकल कॉलेज और बिलासपुर में एम्स की स्थापना से प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बेहतर कार्य किए हैं। सरकार ने जो काम किए हैं, वे जमीन पर दिख रहे हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.