Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 18
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»जींद में बेटी की शादी से पहले पिता की मौत, मचा हाहाकार, टीका रस्‍म पूरी कर लौट रहा था घर
    हरियाणा

    जींद में बेटी की शादी से पहले पिता की मौत, मचा हाहाकार, टीका रस्‍म पूरी कर लौट रहा था घर

    By Himachal VartaFebruary 11, 2022
    Facebook WhatsApp

     जींद  11 फवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-जींद में हादसा। कार ने बाइक को मारी टक्‍कर। बेटी की शादी की टीका रस्‍म पूरी कर लौट रहे पिता की मौत। भतीजे के साथ बाइक पर आ रहा था पिता हाेशियार सिंह। कार ने मारी टक्कर। हादसा चांदपुर के पास हुआ।

    बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे परिवार की खुशियां गम में बदल गई। बेटी की शादी का टीका की रस्म पूरी कर कैथल के सिणद गांव से वापस लौट रहे नगूरां निवासी होशियार सिंह की हादसे में मौत हो गई और उसका भतीजा घायल हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी माह हाेशियार सिंह की बेटी अंजलि की शादी होनी है।

    नगूरां निवासी बलजीत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। 10 फरवरी को दोपहर 12 बजे वह अपने चाचा होशियार सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर कैथल जिले के गांव सिणद में चाचा की लड़की अंजलि का टीका रस्म करने के लिए गए थे। वहां से टीका की रस्म पूरी करके मोटरसाइकिल पर वापस अपने गांव नगूरां के लिए चल पड़े। मोटरसाइकिल उसका चाचा होशियार सिहं चला रहा था। वीरवार देर शाम जब वे गांव चांदपुर के करीब पहुंचे, तो सामने से आल्टो कार चालक तेज रफ्तार गफलत व लापरवाही से चलाता हुआ आया और गाड़ी की सीधी टक्कर उनकी मोटरसाइकिल में मार दी। जिससे वे दोनों मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर गए।

    चाचा होशियार सिहं को ज्यादा चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को देखकर सड़क पर वाहन रुक गए और आल्टो कार का चालक भी हमारे पास आया। जिस पर उसने चालक का नाम पता पूछा, उसने अपना नाम योगेश और पंजाब के बलटाना जीरकपुर निवासी बताया। कुछ समय बाद गांव नगूरां से उसके परिवार के सदस्यों के धनखड़ी निवासी प्रदीप गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचा। भीड़ इकट्ठी होने, आनन-फानन में आल्टो चालक योगेश इधर-उधर छुप गया।

    प्रदीप उसे इलाज के लिए अपनी गाड़ी में लेकर निजी अस्पताल जींद लाया। बलजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हादसे में उसकी बाई टांग में फ्रैक्चर व बाईं हाथ की कोहनी पर भी चोटें आई है पुलिस ने बलजीत की शिकायत पर कार चालक योगेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.