Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हमीरपुर»हमीरपुर: तकनीकी विश्वविद्यालय भर्ती मामले में विभाग ने बिठाई जांच, नियुक्तियों पर रोक
    हमीरपुर

    हमीरपुर: तकनीकी विश्वविद्यालय भर्ती मामले में विभाग ने बिठाई जांच, नियुक्तियों पर रोक

    By Himachal VartaFebruary 11, 2022
    Facebook WhatsApp

    हमीरपुर 11 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर में आउटसोर्स पर हुई भर्तियों के मामले में तकनीकी शिक्षा विभाग ने जांच बिठा दी है। विवि रजिस्ट्रार अनुपम ठाकुर, वित्त अधिकारी उत्तम पटियाल, सहायक नियंत्रक राजवीर सिंह और डीन एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो राजेंद्र गुलेरिया को शिमला तलब किया गया।

    हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर में आउटसोर्स पर हुई भर्तियों के मामले में तकनीकी शिक्षा विभाग ने जांच बिठा दी है। प्रधान सचिव तकनीकी शिक्षा डॉ. रजनीश इस मामले की जांच कर रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगे। भाई-भतीजावाद के आरोपों से घिरी इस भर्ती मामले में तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि जांच के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  गुरुवार को विवि रजिस्ट्रार अनुपम ठाकुर, वित्त अधिकारी उत्तम पटियाल, सहायक नियंत्रक राजवीर सिंह और डीन एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो राजेंद्र गुलेरिया को शिमला तलब किया गया। प्रधान सचिव तकनीकी शिक्षा ने भर्तियों के मामले में अधिकारियों से जानकारी मांगी।

    इसके साथ ही सभी सात लोगों की नियुक्तियां आगामी आदेशों तक रोक दी हैं। मामले की छानबीन के बाद ही संबंधित विभाग आगामी निर्णय लेगा। गौर हो कि तकनीकी विवि परिसर दडूही हमीरपुर में वेब स्टूडियो और ईआरपी सेंटर स्थापित किया गया। इनके संचालन के लिए तकनीकी विवि शिमला की नाईलेट कंपनी (राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) को तकनीकी स्टाफ उपलब्ध करवाने के लिए पत्र लिखा। कंपनी ने जिस तेजी से भर्ती प्रक्रिया पूरी कर 4 फरवरी को सात लोगों का चयन कर तकनीकी विवि को पात्र अभ्यर्थियों की सूची सौंपी, वह काफी चर्चा में है। इस सूची में विवि के एक उच्च अधिकारी का बेटा भी शामिल है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.