Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 18
    Himachal Varta
    Home»पंजाब»चन्नी के सीएम फेस बनने पर बोले नवजोत सिंह सिद्धू, हाईकमान का फैसला सभी को मान्य
    पंजाब

    चन्नी के सीएम फेस बनने पर बोले नवजोत सिंह सिद्धू, हाईकमान का फैसला सभी को मान्य

    By Himachal VartaFebruary 12, 2022
    Facebook WhatsApp

    अमृतसर  12 फरवरी  {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:-पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों अपनी अमृतसर पूर्वी सीट पर ही ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। सीएम फेस के एलान के बाद से वह कम सक्रिय हैं। सीएम फेस पर उन्होंने कहा कि हाईकमान का फैसला सभी को मान्य है।

    पंजाब में कांग्रेस के सीएम फेस के एलान के बाद पार्टी के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू  फील्ड में ज्यादा सक्रिय नजर नहीं आ रहे हैं। इस बीच, नवजोत सिंह सिद्धू ने सीएम फेस के संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा कि राहुल गांधी जी ने जो फैसला दिया है और हम सभी ने इसका स्वागत किया है। आलाकमान के फैसले से किसी को कोई दिक्कत नहीं है।  बता दें, राहुल गांधी ने जिस दिन पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम फेस के रूप में एलान किया था तब सिद्धू को अंतिम समय तक यह पता नहीं लगा कि उनका इससे पत्ता कट गया है। इसके बाद से नवजोत सिंह सिद्धू खुद को असहज महसूस कर रहे हैं। दो दिन पूर्व सिद्धू वैष्णो देवी भी गए। यहां अमृतसर पूर्वी सीट  पर प्रचार उनकी पत्नी व बेटी ने संभाला। सिद्धू की बेटी राबिया सिद्धू भी सीएम फेस के रूप में पिता का नाम न होने से खिन्न दिखी। राबिया ने यहां तक कह दिया कि चरणजीत  सिंह चन्नी उनके पिता के सामने खड़े होने लायक भी नहीं है।

    पार्टी नेता प्रियंका गांधी को कल 13 फरवरी को पंजाब में चुनाव प्रचार के लिए आना है। प्रियंका के आने से ठीक पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी में सबकुछ ठीक होने का बयान दिया है। कहा कि सीएम फेस को लेकर हाईकमान के फैसले से सभी सहमत हैं। इस मुद्दे पर पार्टी पूरी तरह से एकजुट है। बता दें, नवजोत सिंह सिद्धू को प्रियंका गांधी का नजदीकी नेता माना जाता है। जब नवजोत सिंह सिद्धू भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए थे तब कैप्टन अमरिंदर सिंह नहीं चाहते थे कि सिद्धू कांग्रेस में आएं, लेकिन प्रियंका गांधी के हस्तक्षेप के बाद नवजोत सिंह सिद्धू की कांग्रेस में एंट्री हुई थी।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.