Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»खेल»खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र बिलासपुर व राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर में प्रवेश के लिए 24 से 26 फरवरी तक होंगे ट्रायल
    खेल

    खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र बिलासपुर व राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर में प्रवेश के लिए 24 से 26 फरवरी तक होंगे ट्रायल

    By Himachal VartaFebruary 19, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 19 फरवरी  {हिमाचलवार्ता न्यूज़}: – जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सिरमौर मनुज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 2022-23 सत्र के लिए युवा सेवा एवं खेल विभाग हिमाचल प्रदेश खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र बिलासपुर व राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर तथा ऊना लिए प्रवेश होने जा रहा है।
     उन्होंने बताया कि एथलेटिक्स जूडो और बॉक्सिंग के लिए ट्रायल 24 और 25 फरवरी को तथा कबड्डी हॉकी हैंडबॉल के लिए ट्रायल 25 फरवरी को तथा वॉलीबॉल और कुश्ती के लिए 26 फरवरी को खिलाड़ियों का ट्रायल कहलूर खेल परिसर लूहणु बिलासपुर में किया जाएगा। सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रातः 9:00 बजे कहलूर खेल परिसर के मैदान में अपना पंजीकरण करवाना होगा। प्रतिभागी खिलाड़ियों की आयु 13 वर्ष से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा 13 वर्ष के आयु वर्ग के खिलाड़ी की लंबाई 158 सेंटीमीटर तथा वजन 43 किलोग्राम और 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी की लंबाई 164 सेंटीमीटर और वजन 49 किलोग्राम होना चाहिए। इसी तरह, 15 वर्ष के आयु वर्ग के खिलाड़ी की लंबाई 165 सेंटीमीटर तथा वजन 50 किलोग्राम होना चाहिए।
    सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का ट्रायल प्रातः 10:00 बजे से आरंभ हो जाएगा। ट्रायल में भाग लेने वाले इच्छुक प्रतिभागियों को विभाग की तरफ से टीए-डीए नहीं दिया जाएगा। ट्रायल के दौरान चुने हुए खिलाड़ियों को मुफ्त आवास, भोजन, चिकित्सा, बीमा, खेल सामान व आधुनिक ढंग से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
    सभी चयनित प्रतिभागी खिलाड़ी अपनी पढ़ाई किसी भी स्थानीय स्कूल या कॉलेज से जारी रख सकते हैं। संबंधित खेलों में राज्य, राष्ट्रीय, सब जूनियर, जूनियर व स्कूली स्तर के पदक विजेता खिलाड़ी न्यूनतम शारीरिक मापदंड ना पूरी करने पर भी चयन प्रक्रिया में प्रवेश के लिए पात्र होंगे तथा आयु सीमा भी 13 से 19 वर्ष के बीच अनिवार्य होगी लेकिन वरीयता 13 से 15 वर्ष की आयु के खिलाडियों को दी जाएगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.