शिमला/धर्मशाला 26 फरवरी{ हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:-भारत बनाम श्रीलंका हिमाचल प्रदेश में मौसम ने पूरी तरह से करवट बदल ली है। धर्मशाला में होने वाले भारत-श्रीलंका के बीच सीरीज के दूसरे टी-20 मैच के आयोजन पर भी मौसम का साया है। धर्मशाला में आधी रात से लगातार सुबह तक बारिश होती रही। सुबह 11 बजे के बाद बारिश का दौर थम गया तो दोपहर तक बादल भी कुछ छंट गए। लेकिन अभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है। ग्राउंड स्टाफ मैदान को सूखाने में लगा हुआ है।मैदान व पिच को पूरी तरह से कवर किया गया है। लेकिन बारिश का दौर शाम तक जारी रहने से मैच के आयोजन पर संकट मंडरा सकता है। दोपहर बाद कवर को हटा दिया गया व ग्राउंड को सूखाने का काम तेज कर दिया गया।
27 फरवरी को बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की कम संभावना है। दूसरे मैच का सफलतापूर्वक आयोजन होने की संभावना बन रही है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
