Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»मनोरंजन»नाहन में 10 व 11 मार्च को आयोजित किया जाएगा दो दिवसीय जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता
    मनोरंजन

    नाहन में 10 व 11 मार्च को आयोजित किया जाएगा दो दिवसीय जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता

    By Himachal VartaFebruary 28, 2022
    Facebook WhatsApp

     नाहन  28 फरवरी { हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- नाहन में 10 व 11 मार्च को  आयोजित किया जाएगा दो दिवसीय जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दलों को 5 मार्च से पूर्व पंजीकरण करवाना होगा अनिवार्य प्रतियोगिता के दौरान पदमश्री विद्या नन्द सरैक को उपायुक्त सिरमौर करेंगे़ सम्मानित

    भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला सिरमौर द्वारा नाहन के जिला परिषद भवन के सभागार  में  आगामी 10 व 11 मार्च  2022 को दो दिवसीय जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम करेंगे।
    यह जानकारी देते हुए जिला भाषा अधिकारी कांता नेगी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिला सिरमौर के लोकनृत्यों, संगीत, गायन व वादन आदि परम्परा का पुरातन स्वरूप बनाए रखना तथा विभिन्न सांस्कृतिक दलों, गायकों व वादकों में स्वच्छ प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा कर जिला की लोक संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित किया जाना है।
    उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान जिला सिरमौर सेे पदमश्री सम्मान प्राप्त विद्या नन्द सरैक को उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दलों को पुरस्कृत किया जाएगा तथा प्रथम स्थान पर रहने वाले दल को अन्तर्राष्ट्रीय स्तरीय मेलों  में विभाग द्वारा मंच प्रदान किया जाएगा तथा द्वितीय स्थान पर रहने वाले दल को  राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में मंच प्रदान किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी दलों को  प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
    उन्हांेने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सांस्कृतिक दल में कलाकारो की संख्या वादक कलाकारों सहित 20 हो परन्तुं 16 से कम न हो। इसके अलावा प्रतियोगिता में पारंपरिक लोक गीत व वाद्न ही प्रस्तुत करना होगा तथा संबंधित दल को केवल अपने क्षेत्र में प्रचलित नृत्य, गीत व संगीत ही प्रस्तुत करना होगा। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में लोक नृत्य की अवधि 12 से 15 मिनट होगी।
    उन्हांेने बताया कि नृतको, गायको अथवा वादको के परिधान व आभूषण परम्परागत एवं मौलिक होने चाहिए तथा दल को पारम्परिक वाद्य यन्त्रों का प्रयोग करना होगा। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों का मिला जुला लोकनृत्य, गायक दल, वादक दल और कलाकारों की अदला-बदली वाला दल प्रतियोगिता में मान्य नहीं होगा।
    इस प्रतियोगिता में भाषा विभाग के अर्न्तगत पंजीकृत कोई भी दल भाग ले सकता है जिसके लिए भाषा विभाग कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01702-223115  पर 5 मार्च 2022 से पूर्व पंजीकरण  अथवा नामांकन करवाना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सांस्कृतिक दलों तथा संस्थाओं को विभागीय नियमानुसार मानदेय व यात्रा भत्ता तथा दैनिक भत्ता विभाग द्वारा देय होगा। निर्णायक मडल द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.