Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»मनोरंजन»नाटक व गीत-संगीत से कलाकारों ने लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित
    मनोरंजन

    नाटक व गीत-संगीत से कलाकारों ने लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित

    By Himachal VartaMarch 7, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन { संजय सिंह } 07 मार्च { हिमाचलवार्ता न्यूज़ }   नाटक व गीत-संगीत से कलाकारों ने लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित
     
    कलाकारों ने ग्राम पंचायत घण्डूरी, देवा मानल, डिब्बर व नेहरटी भगोट में किए कार्यक्रम प्रस्तुत 
    जिला  सिरमौर में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, नितियों व कार्यक्रमों को आमजन तक पंहुचाने के लिए विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सूचना एवं जनसर्म्पक विभाग के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
    इस अभियान के अन्तर्गत आज श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत घण्डूरी व देवा मानल तथा पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डिब्बर व नेहरटी भगोट में फोक मीडिया कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें उपस्थित लोगो  को जनमंच, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना व हिमकेयर योजना जैसी महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
     कलाकारों ने नाटक प्रस्तुत कर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा प्रस्तुत किये बजट 2022-23 में सामजिक सुरक्षा पैन्शन के बढ़ाये जाने व आंगनवाडी कार्यकर्ताओं, आशा वर्कर, मिड डे-मील वर्कर के मानदेय में हुई बढौतरी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिमकेयर योजना के अर्न्तगत अब स्वास्थ्य कार्ड 3 वर्षो के लिए बनाया जायेगा तथा इसका नवीकरण वर्ष भर किया जायेगा। इस दौरान लोगों का स्थानीय लोकगीतों व नृत्य से भरपूर मनोरंजन किया गया।
    इस दौरान घण्डूरी पंचायत प्रधान सुरेन्द्र धीमान, महिला मण्डल प्रधान नारदा ठाकुर, देवामानल के प्रधान भूपाल सिंह, वार्ड सदस्य कपीलदेव, अनिता, डिब्बर पंचायत प्रधान जगतराम, महिला मण्डल प्रधान विद्या देवी, वार्ड सदस्य प्रियंका सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.