Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»मनोरंजन»होली मेले के आयोजन के संदर्भ में आज पांवटा साहिब में बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता उपमंडल दंडाधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन ने की।
    मनोरंजन

    होली मेले के आयोजन के संदर्भ में आज पांवटा साहिब में बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता उपमंडल दंडाधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन ने की।

    By Himachal VartaMarch 9, 2022
    Facebook WhatsApp

    पांवटा साहिब  09 मार्च ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ):-17 से 19 मार्च तक गुरुद्वारा साहिब के धार्मिक मेले का भी होगा आयोजन

    होली मेले के आयोजन के संदर्भ में आज पांवटा साहिब में बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता उपमंडल दंडाधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन ने की।
    बैठक में मौजूद क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों तथा नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा, पार्षदों व विभिन्न विभागों के अधिकारियों से मेले में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों व व्यवस्थाओं बारे विस्तारपूर्वक चर्चा की गई, ताकि मेले के आयोजन को सफल बनाया जा सके।
    उपमंडल दंडाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पांवटा साहिब में इस वर्ष होली मेला 18 से 26 मार्च तक नगरपालिका परिषद पांवटा साहिब द्वारा आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि गुरुद्वारा साहिब में भी 17 से 19 मार्च तक धार्मिक मेले का आयोजन किया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि 18 से 26 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले होली मेले के दौरान 20 व 21 मार्च को दो सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें पंजाबी व हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, मेले में झूले, दंगल, डॉग शो, चित्रकला प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए तम्बोला का आयोजन भी किया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि मेले के दौरान किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से क्षेत्र के उत्पादों जैसे स्ट्रॉबेरी, गुड़-शक्कर आदि की प्रदर्शनी तथा प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।
    बैठक में पंचायत समिति अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया, नगर पालिका पांवटा साहिब के पार्षद, अध्यक्ष युवा मोर्चा पाँवटा साहिब राहुल चौधरी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग के.एल. चौधरी, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग अरशद अहमद, कार्यकारी अधिकारी नगर पालिका परिषद ठाकुर अजमेर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.