नाहन-10-मार्च { हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:-विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि श्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने कांग्रेस पार्टी को चारों खाने चित्त कर दिया है। पांच राज्यों में हुए चुनाव में चार राज्यों में भाजपा अपनी सरकार बनाने जा रही है। भारत की आजादी के बाद के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि कुल लड़ी गई सीटों का सात प्रतिशत हिस्सा भी कांग्रेस के खाते में नहीं गया।
डा. बिन्दल ने कहा कि जनता ने श्री नरेन्द्र भाई मोदी की विकास की नीतियों पर मोहर लगाई है और जाति के आधार पर बांट करके वोट लेने वाले राजनीतिक दलों को धूल चटाई है। राष्ट्र पहले, पार्टी बाद में और व्यक्ति सबसे अंत में इस सिद्धांत पर भाजपा कार्य कर रही है। अंतिम पायदान पर बैठा गरीब व्यक्ति अग्रिम पंक्ति में आगे बढ़े, उसकी सेवा करने के कार्य में जुटी है। भाजपा इन दोनों प्रमुख मुददों पर भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
डा. बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए समय आ गया है कि वह अपने परिवारवाद और स्वार्थ की नतियों से पीछे हटे और आत्म निरीक्षण करे। मोदी और योगी जी की जोड़ी ने उत्तर प्रदेश में शानदार जीत दर्ज की है।
डा. राजीव बिन्दल ने उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में भाजपा की शानदार जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकश नडडा जी, योगी अदित्यनाथ जी के साथ भाजपा के समस्त नेतागणांें और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
