Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • आसमान में इंद्र और धरती पर सुखविंदर सकहर ढा रहे हैं हिमाचल में – मेला राम शर्मा।
    • आपदा पीड़ितों के लिए भाजपा ने रवाना की राशन की राहत सामग्री
    • जनता का पैसा अपने मित्रों पर लुटा रही सुक्खू सरकार : प्रताप सिंह रावत
    • जंगल में बेचता था शराब, पुलिस ने दबोचा दो मामलों में 10 लीटर पकड़ी शराब
    • संगड़ाह कॉलेज की करोड़ों की इमारत भूस्खलन और खुदाई से खतरे में
    • चोरी की 2 बाइकों के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हिमाचल में फेल हो गई डबल इंजन की सरकार, मंहगाई से जनता परेशान : हर्षवर्धन चौहान
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में फेल हो गई डबल इंजन की सरकार, मंहगाई से जनता परेशान : हर्षवर्धन चौहान

    By Himachal VartaMarch 29, 2022
    Facebook WhatsApp

    शिलाई  (एसपी जैरथ) 29 मार्च {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- जुमलेबाजी के सिवाए केंद्र सरकार ने कुछ नही दिया आज आलम यह है कि हिमाचल सरकार कर्जे के नीचे डूब चुकी है। भाजपा सरकार में समय से न वेतन न भत्ते मिल रहे है , सिर्फ सरकारी कर्मचारियों को  प्रताड़ना मिली है। यह बात सतौन में आयोजित कांग्रेस मंडल की बैठक में शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान ने कार्यकर्ता को सबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने दो करोड़ बेरोजगारों को सालाना रोजगार देने का वायदा किया था लेकिन चार सालों में दो लाख नौकरी भी केंद्र सरकार नही दे पाई है।

    उल्टा लोगो की नोकरी छीनी गई। महंगाई चरम सीमा पर है पेट्रोल डीजल दिन प्रतिदिन बढ़ रहे है जब केंद्र में कांग्रेस सरकार थी तो मोदी सरकार के मंत्री सड़क पर उतरकर धरना देते थे , जबकि कांग्रेस सरकार में सब चीजों के दाम सही थे कच्चा तेल की कीमत 140 प्रति बैरल था तो पेट्रोल 70 रुपये विक रहा था जबकि अभी कच्चे तेल की कीमत 90 से 100 रुपये प्रति बैरल आ रहा है फिर भी तेल की कीमत 90 रुपये से ऊपर है। मोदी सरकार सीधा फायदा अम्बानी ,अडानी जैसे उधोगपतियों को पहुंचा रही है। 
    जय राम सरकार को बने 5 साल होने वाले है परन्तु घोषणा के अलावा जमीन पर कुछ भी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इलेक्शन खत्म होते ही ये सरकार अपने असली रूप में आ गई। जोकि गरीब मजदूर, मध्यमवर्गीय एवं किसानों की विरोधी है। यहां तक हर वर्ग परेशान है इस मुख्यमंत्री के कार्यकाल में सबसे ज्यादा विधानसभा घेराव हुए है जो कि इनकी नाकामी को दर्शाता है। हर्षवर्धन चौहान  ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार की नाकामियों को  गांव-गांव में जाकर प्रचार प्रसार करें और सरकार की नाकामियों को उजागर करें। 
    उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अभी से बूथ लेवल पर जुट जाएं और कांग्रेस को मजबूत करने का काम करे। साथ ही में भी उन्होंने ये भी  कहा कि शिलाई कांग्रेस एकजुट है और शिलाई के चंद युवाओं को गुमराह  किया गया है लेकिन उनके परिवार कांग्रेस के साथ है।
    इस मौके पर उनके साथ शिलाई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सीता राम शर्मा , जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह कपूर , जिला महासचिव रामेश्वर शर्मा , जिला महासचिव रतन चौहान , जिला सचिव भारत भूषण मोहिल , जिला सचिव महेश कोहली ,  शिलाई ब्लॉक कांग्रेस महासचिव प्रवेश चौहान , सचिव पंकज शर्मा , भजोन पंचायत प्रधान गुलाब सिंह चौधरी , शेर सिंह चौहान , रणजीत चौहान , धर्म सिंह चौहान  खत्री ठाकुर, गुलाब सिंह चौहान , बड़वास पंचायत पूर्व प्रधान सुरेंदर चौहान , शुपा राम नम्बरदार , दयाराम , अजय  चौहान (मोंटू) मदन सिंह चौहान , एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विपुल शर्मा , कमरऊ जॉन सोशल मीडिया सुनील ठाकुर , नरेन्द्र कंवर , विनोद चौहान सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • आसमान में इंद्र और धरती पर सुखविंदर सकहर ढा रहे हैं हिमाचल में – मेला राम शर्मा।
    • आपदा पीड़ितों के लिए भाजपा ने रवाना की राशन की राहत सामग्री
    • जनता का पैसा अपने मित्रों पर लुटा रही सुक्खू सरकार : प्रताप सिंह रावत
    • जंगल में बेचता था शराब, पुलिस ने दबोचा दो मामलों में 10 लीटर पकड़ी शराब
    • संगड़ाह कॉलेज की करोड़ों की इमारत भूस्खलन और खुदाई से खतरे में
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.