नाहन 01 अप्रैल (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नाहन द्वारा बढ़ती महंगाई पर आजकल क्षेत्र में आक्रोश रैली निकालते हुए केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की जयराम सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर तहसीलदार के माध्यम से एक ज्ञापन प्रदेश के राज्यपाल को भेजा है।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के महासचिव अजय सोलंकी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज लगातार भाजपा सरकार द्वारा बढ़ाई जा रही महंगाई से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो कर रह गया है। लगातार बढ़ते खाद्य पदार्थों के दाम लोगों को दो समय का भोजन जुटाने में असमर्थ कर रहे हैं।
बढ़ती महंगाई व भाजपा सरकार के नेताओं के भ्रष्टाचार मामलों को लेकर क्षेत्र में जन आक्रोश रैली निकालते हुए प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया गया । उन्होंने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार मात्र घोषणाओं की सरकार बन कर रह गई है।
उन्होंने कहा कि पूर्व कि वीरभद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के भी उद्घाटन व शिलान्यास प्रदेश की जय राम सरकार नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि मात्र लोगों को गुमराह करने का कार्य प्रदेश की जयराम सरकार कर रही है।
आज वीरभद्र सरकार में किए गए विकास कार्यों का झूठा श्रेय लेने में विधायक बिन्दल लगे। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश की जन विरोधी नीतियों को लोगों के घर घर पहुंचएंगे।आवश्यकता पड़ी तो कांग्रेस पार्टी इस आंदोलन को और उग्र करेगी ताकि प्रदेश की जनता इस महंगाई से बचाया जा सके।