नाहन 13 अप्रैल (हिमाचलवार्ता न्यूज़ )- उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा जिला सिरमौर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में प्राथमिक पाठशालाओं के अधीनस्थ एकल माध्यमिक पाठशाला में मल्टी टास्क वर्कर का चयन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं के 538 तथा एकल माध्यमिक पाठशालाओं के 161 पद भरें जाएँगे जिसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन सादे कागज पर सभी प्रमाण पत्रों, दस्तावेजों की फोटो कॉपी सहित सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 27 अप्रैल, 2022 सायं 5 बजे तक जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती चयन प्रक्रिया कमेटी द्वारा की जाएगी जिसके अध्यक्ष संबंधित उप मण्डलाधिकारी नागरिक होंगे।
Breakng
- कैम्पस इंटरव्यू
- समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
- मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
- नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
- विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
Saturday, June 6
