Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अम्बेडकर जयंती पर नाहन शहर को 5करोड़ की बहुमंजिला पार्किंग का तोहफा मिला।
    सिरमौर

    अम्बेडकर जयंती पर नाहन शहर को 5करोड़ की बहुमंजिला पार्किंग का तोहफा मिला।

    By Himachal VartaApril 14, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन-14-अप्रैल (हिमाचलवार्ता न्यूज)

    :-  विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने आज संविधान निर्माता डा. भीम राव अम्बेडर जयंती के अवसर पर नाहन बस अडडा परिसर, नाहन में 5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बहुमंजिला पार्किंग का उदघाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर डा. अम्बेडकर की प्रतिमा का भी बस अडडा परिसर में अनावरण किया। आज के अम्बेडर जयंती के पावन अवसर पर प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार ने नाहन नगर को दो प्रमुख सौगातें दी है।
    इस अवसर पर बस अडडा परिसर में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि बाबा साहेब अम्बडेकर जी द्वारा राष्ट्र को दिए गए अमूल्य योगदान को हम कभी भुला नहीं सकते हैं। डा. अम्बेडकर ने समाज और राष्ट्र को जो दिशा और मार्गदर्शन दिया, आज उसी पर चल कर हम दलितों, शोषितांे और वंचितों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
    डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में हम अनुसूचित जाति की बस्तियों में प्रमुखता के आधार पर पेयजल, सड़क, पुल, स्वास्थ्य और शिक्षण सुविधाओं के अलावा आवासीय सुविधाएं उपलब्ध करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में देश और प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण और आर्थिक उत्थान के लिए कई योजनाओं और नीतियांे पर गंभीरता एवं सघनता से सफलतापूर्वक कार्य चल रहा है।
    डा. बिन्दल ने कहा कि पांच करोड़ रुपये की लागत से नाहन बस अडडे पर निर्मित बहुमंजिला पार्किंग में 250 से अधिक वाहनों को पार्किंग के लिए स्थान उपलब्ध होगा। यह पार्किंग नाहन के लिए ऐतिहासिक है और पूरे सिरमौर जिला में इतनी बड़ी पार्किग का निर्माण अभी तक हो  नहीं पाया है। उन्होंने कहा कि नाहन नगर की पेयजल की समस्या के निदान के उपरांत हम पार्किंग की समस्या के समाधान की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। शहर के मध्यम में स्थित बस स्टैंड पर निर्मित इस पार्किंग से नाहन शहर की पार्किंग और यातायात की समस्या काफी हद तक दूर होगी।
    डा. बिन्दल ने कहा कि इस पार्किंग का शिलान्यास मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने किया था और आज इसका उदघाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे विपक्षी दलों के कुछ नेताओं को नाहन का विकास दिखाई नहीं देता है, जबकि जनता जर्नादन जानती है कि भाजपा सरकार में नाहन आज विकास और जन सेवाओं की ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कर चुका है।
    इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज नाहन के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज नाहन को 5 करोड़ की पार्किंग जयराम ठाकुर सरकार और डा. बिन्दल की देन है। उन्होंने नाहन क्षेत्र में चल रहे विकास की चर्चा करते हुए कहा कि हमारे लोकप्रिय विधायक अथक रहकर जनसेवा में रात दिन कार्य कर रहे है, हमें अत्यंत खुशी है। आज सड़क, पुल, पेयजल, शिक्षण और स्वास्थ्य संस्थान बेहतरीन ढंग से हमारे नाहन में कार्य कर रहे हैं।
    इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा के संदीप मनीष चौहान, महेन्द्र सिंह, प्रदीप सहोत्रा, शांति देवी, व अन्य पदाधिकारियों ने डा. अम्बेडकर जी के जीवन और नाहन क्षेत्र में हो रहे विकास पर अपने विचार रखे।
    इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रतिभा कौशिक, ओपी सैनी, भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, नगर परिषद अध्यक्षा श्यामा पुंडीर, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, पार्षदगण, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि, महिला मोर्चा सदस्यों, शहर के वरिष्ठ नागरिकों के अलावा, एचआरटीसी के अधिकारी, कर्मचारी व कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.