नाहन 14 अप्रैल (एसपी जैरथ)( हिमाचलवार्ता न्यूज़) :- राजकीय प्राथमिक पाठशाला द्राबिल की स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक हीरा सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से पास हुआ कि स्कूल में शिक्षकों की कमी को जल्द पूरा किया जाए। बैठक में चर्चा के समय यह पाया गया कि स्कूल में प्रथम से पांचवीं कक्षा तक 64 बच्चे शिक्षा पा रहे हैं जबकि प्री प्राइमरी में 9 विद्यार्थी हैं और इन सभी को मात्र एक शिक्षक कक्षाएं ले रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल में कक्षाओं के आधार अनुसार तीन अध्यापक और एक प्री प्राइमरी कक्षा के लिए होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जो एक अध्यापक स्कूल में कक्षाओं को पढ़ाते हैं वे साथ में बी एल ओ का काम भी देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल में बच्चों को ठीक शिक्षा प्रदान करने के लिए उचित शिक्षकों की भर्ती अतिशीघ्र की जाए ताकि विद्यार्थियों को सही ढंग से शिक्षा मिल सके।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Wednesday, September 2