Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, October 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उपायुक्त ने जिला स्तरीय शिरगुल देवता वैशाखी मेले का शुभारम्भ किया।
    सिरमौर

    उपायुक्त ने जिला स्तरीय शिरगुल देवता वैशाखी मेले का शुभारम्भ किया।

    By Himachal VartaApril 14, 2022
    Facebook WhatsApp

    राजगढ, 14 अप्रैल -( हिमाचलवार्ता न्यूज)सिरमौर जिले के राजगढ़ का पारंपरिक एवं प्रसिद्व जिला स्तरीय बैशाखी मेले का शुभारंभ आज उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने किया। इस अवसर पर पच्छाद की विधायिका रीना कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
    शिरगुल देवता की पारंपरिक रूप से पूजा अर्चना के बाद उन्होंने शिरगुल महाराज की पालकी के साथ शोभा यात्रा में भाग लिया। शिरगुल देवता की पालकी की शोभायात्रा राजगढ़ शहर में पारंपरिक वाद्य यन्त्रों के साथ निकाली गई, जिसमें सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं ने भाग लिया।
    पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने लोगों को संबोधित करते हए कहा कि बैशाखी मेला प्रदेश के प्राचीन मेलों में से एक है, जिसे हर वर्ष बेशाख की संक्राति को इस क्षेत्र के आराध्य देव शिरगुल महाराज के नाम पर मनाया जाता है। मेले व त्यौहार हमारी समृद्व सांस्कृतिक विरासत के धरोहर है। मेलों के माध्यम से ही हम अपनी हम अपनी अमूल्य धरोहर का संरक्षण करते हैं। उन्होेंने कहा कि मुख्य मंत्रीजय राम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पिछले चार वर्षाें में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित किया है जबकि इतना विकास पिछले 70 सालों में भी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री के 3 सितम्बर को सराहां दौरे के दौरान राजगढ़ क्षेत्र के लिए जल शक्ति विभाग का मण्डल कार्यालय खोलने की घोषणा की थी, यह घोषणा भी जल्द से जल्द पूरी कर ली जाएगी।  राजगढ़ क्षेत्र के अधिकांश सड़कों को पक्का करने व सुधारीकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
    उन्होंने बताया कि नगर पंचायत राजगढ़ के सीवरेज के लिए 21 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत हुई है और इसका टंेडर भी किया गया है और जल्द ही इस पर कार्य आरम्भ कर दिया जाएगा। उन्होंने शिरगुल देवता मंदिर परिसर राजगढ़ के सुधारीकरण के लिए 20 लाख रूपये तथा नेहरू मैदान/मेला ग्राउंड राजगढ़ के सौन्दर्यकरण के लिए 5 लाख रूपये देने की घोषणा की।
    उन्होंने कहा कि पहले पच्छाद विधान सभा क्षेत्र में केवल एक ही एसडीएम कार्यालय होता था जिससे इस क्षेत्र के लोगों को कार्य करवाने में कठिनाई होती थी, अब इस विधान सभा क्षेत्र में दो एसडीएम कार्यालय, दो लोक निर्माण विभाग मण्डल तथा दो खण्ड विकास अधिकारी के कार्यालय कार्यरत हैं जिससे लोगों को अपने कार्य संपंन करवाने में समुचित सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है, जिसके लिए उन्होंने सरकार का आभार व्यक्त किया।
    इससे पहले एसडीएम राजगढ़ एवं अध्यक्ष मेला समिति श्री यादविन्द्र पाॅल ने स्थानीय विधायिका रीना कश्यप व मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उन्हें शाॅल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने तीन दिन तक चलने वाले शिरगुल देवता बैशाखी मेले में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी।
    इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सौजन्य से लोक सांस्कृतिक कला मंच राजगढ़ के कलाकारों द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों व नशा निवारण पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का खूब मनोरंजन किया गया।
    इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों एवं  सांस्कृतिक दलों के कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
    पुलीस उप-अधीक्षक बिश्म ठाकुर, तहसीलदार एवं मेला कमेटी उपाध्यक्ष कपिल तोमर, जिला परिषद सदस्य सतीश ठाकुर, बीडीसी अध्यक्षा सरोज शर्मा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश ठाकुर व अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.