Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»धौला कुआं मैं अनाज मंडी केंद्र का शुभारंभ नरेंद्र मोदी और जयराम ठाकुर सरकार का इस क्षेत्र के लिए अनाज मंडी का ऐतिहासिक तोहफा
    सिरमौर

    धौला कुआं मैं अनाज मंडी केंद्र का शुभारंभ नरेंद्र मोदी और जयराम ठाकुर सरकार का इस क्षेत्र के लिए अनाज मंडी का ऐतिहासिक तोहफा

    By Himachal VartaApril 15, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन-15 अप्रैल- (हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल दिवस और नवरात्रि के चौदस के पावन अवसर पर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार ने सिरमौर विशेषकर नाहन विधानसभा क्षेत्र को अनाज मंडी (गेहूं खरीद केन्द्र) का ऐतिहासिक तोहफा दिया है। आज धौलाकुंआ में फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा अनांज मंडी यानि गेहूं खरीद केन्द्र आरम्भ किया गया जिसका उदघाटन विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने किया।
    अनाज मंडी के उदघाटन के सम्बोधन में डा. बिन्दल ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार किसान हितैषी है, किसानों को किसान सम्मान निधि का पैसा लगातार उनके खातों में मिल रहा है और आज धौलाकुंआ में किसान अनाज मंडी का आरम्भ हुआ है जिसके लिए किसान भाइयों को बधाई।
    डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि इससे पहले क्षेत्र के किसानों को अपनी फसल के विक्रय के लिए हरियाणा की विभिन्न मंडियों में जाने पड़ता था जहां समय और धन दोनों की बर्बार्दी होती थी, किन्तु अब घर द्वार पर ही अनाज मंडी का खुलना हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पिछली बार किसानों को समय पर भुगतान नहीं हुआ था, जिसे देखते हुए हमने सरकार के समक्ष अपने किसानों का पक्ष जोरदार ढंग से रखा और धौलाकुंुआ में अनाज मंडी केन्द्र खोलने का ऐतिहासिक निर्णय लिया जिसे रिकार्ड समय में खोला गया है।
    डा. बिन्दल ने अनाज मंडी खोलने के लिए फूड कारपोरेशन आफ इंडिया, मंडी विपणन समिति हिमाचल प्रदेश का विशेष तौर पर आभार जताया जिन्होंने कम समय में किसानों को गेहूं खरीद केन्द्र को इस सीजन में प्रारम्भ करने में अहम भूमिका निभाई।
    उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास इन मंडी को आने वाले स्थायी बनाने का प्रयास रहेगा ताकि इस केन्द्र का लाभ किसानों को लगातार मिलता रहे। उन्होंने कहा कि इस मंडी से इलाके के करीब 15 पंचायतों के किसानों को लाभ मिलेगा।
    उन्होंने कहा कि भाजपा के पास केन्द्र में नरेन्द्र भाई मोदी और प्रदेश में जयराम ठाकुर जैसा नेता, नेतृत्व, सोच के साथ राष्ट्रवाद की भावना है जबकि कांग्रेस के पास न नेता है और न नेतृत्व फिर विकास और जन सेवा कांग्रेस कहां से करे।
    इस मौके पर प्रदेश कृषि विपणन समिति के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, जिला के अध्यक्ष रामेश्वर, भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, स्थानीय पंचायतों के प्रतिनिधि, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, सहित क्षेत्र के प्रमुख लोग उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.