Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»बैसाखी के पर्व पर श्री गुरुद्वारा पांवटा साहिब में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
    सिरमौर

    बैसाखी के पर्व पर श्री गुरुद्वारा पांवटा साहिब में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

    By Himachal VartaApril 15, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 15 अप्रैल (एसपी जैरथ) :- ( हिमाचलवार्ता न्यूज)  बैसाखी पर्व के अवसर पर खालसा एड द्वारा देशभर में टर्बन अप कार्यक्रम की शुरुआत हुई। चार दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारों में शीश नवाने जा रहे गैर सिखों को पगड़ी बांधी जा रही है। साथ ही सिख युवक युवतियों और बच्चों को पगड़ी का महत्व और इतिहास समझाया जा रहा है। देश भर में वैशाखी और संक्रांति का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बैसाखी, धार्मिक पर्व के साथ साथ सिख इतिहास में खासा महत्व रखता है।

    दशम पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने आनन्दपुर साहिब में  323 साल पहले खालसा पंथ की स्थापना की थी। साथ ही सरदारी, सरदार और  पगड़ी का महत्व बताया था। वैशाखी के विशेष पर्व पर खालसा एड देशभर में टर्बन अप कार्यक्रम की शुरुआत की है। यह कार्यक्रम 14 अप्रैल से 17 अप्रैल तक देश के 35 शहरों में चलेगा। पांवटा साहिब में बैसाखी और खालसा पंथ की स्थापना के अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। खालसा पंथ के कार्यकर्ताओं ने पांवटा साहिब के मुख्य गुरुद्वारे के बाहर पंडाल लगाया।
    इस पंडाल में खालसा एड के कार्यकर्ताओं ने बिना पगड़ी के गुरुद्वारे में जा रहे गैर सिखों को पगड़ी बांधी। सिख युवक युवतियों सूंदर दस्तार बंधना सिखाया और पगड़ी के महत्व के बारे में समझाया। यहां बच्चों में पगड़ी के प्रति खासा लगाव देखने को मिला। बच्चे पगड़ी से सज कर गुरु महाराज के चरणों में शीश नवाने पहुंचे। खालसा एड के कार्यकर्ताओं ने बताया कि आज युवाओं सरदार और सरदारी के साथ-साथ पगड़ी का महत्व समझाने की भी आवश्यकता है।
    लिहाजा देशभर में पगड़ी का महत्व समझाने के लिए खालसा एड चार दिवसीय कार्यक्रम चलाएगा। गैर सिखों को सिर पर रुमाल रखकर दरबार साहब में ना जाना पड़े इसलिए भी उनको पगड़ी बांधी जा रही है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.