Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
    सिरमौर

    युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    By Himachal VartaApril 25, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 25 अप्रैल ( हिमाचलवार्तान्यूज) :- श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गत्ताधार क्याडों गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का समाचार मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिपुरधार क्षेत्र के साथ लगते शिमला जिला के कुपवी गांव निवासी 35 वर्षीय मोहनलाल गत्ताधार में शादी समारोह में आया था। घटना बीते कल रविवार देर शाम की बताई जा रही है।

    सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शादी समारोह में उस समय हड़कंप मच गया जब मोहनलाल को खून से लथपथ मृत अवस्था में पाया गया। हालांकि सूत्रों के अनुसार शादी समारोह में युवक के साथ झगड़ा होने की बात भी बताई जा रही है। मगर इस बात की पुष्टि ना तो अभी तक पुलिस जांच में हो पाई है और ना ही परिजनों की ओर से खुलकर बयान सामने आया है।

    उधर घटना की जानकारी बीते कल शाम को करीब 9:00 और 10:00 के बीच संगड़ाह पुलिस थाना को मिली थी। जानकारी मिलते ही पुलिस पार्टी घटनास्थल की ओर रवाना हो चुकी थी। पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली गई तथा शव को कब्जे में ले लिया गया। मौके पर पुलिस को जो प्राथमिक जानकारी मिली है उसमें युवक के द्वारा गिरकर सिर पर चोट लगने से मौत होने का कारण बताया जा रहा है।

    पुलिस मामले को लेकर हत्या या दुर्घटना दोनों एंगल पर जांच कर रही है। मृतक मोहनलाल के शव को रात के समय पीएससी गत्ता धार में रखा गया। जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम हेतु सराहां लाया गया। सराहां में पोस्टमार्टम की व्यवस्था ना होने पर मृतक के शरीर को नाहन मेडिकल कॉलेज लाया गया।

    मृतक का आज सोमवार को नाहन मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम किया जा चुका है। पुलिस इस मामले को लेकर पूरी गंभीरता के साथ जांच को आगे बढ़ा रही है। मौके के साक्ष्यों और घटनाक्रम को गहनता जांचा और परखा जा रहा है।

    उधर जिला सिरमौर पुलिस कप्तान ओमापति जमवाल ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि 35 वर्षीय युवक की मौत का समाचार मिला है। युवक की मौत को लेकर हर पहलू को बारीकी से जांचा जा रहा है। शव का पंचनामा करवा दिया गया है। उन्होंने कहा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद और मौके के गवाहों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।

    बरहाल, जानकारी तो यह भी मिली है कि युवक के परिजनों ने भी दुर्घटना का अंदेशा जताया है। मगर पुलिस इस प्रकरण को लेकर पूरी सतर्कता के साथ जांच को आगे बढ़ा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद देखना यह होगा मामला दुर्घटना का है या हत्या का। फिलहाल पुलिस के द्वारा दुर्घटना के तहत मामला दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.