Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चोरी की 2 बाइकों के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
    • शिलाई के लोजा स्कूल में बरसात के बीच छत टपकने से शिक्षा बाधित, ‌
    • ढांग रूहाना गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 11वीं-12वीं कक्षाओं के लिए पिछले तीन वर्षों से कोई स्थायी शिक्षक नहीं है।
    • उपायुक्त ने शिलांजी पंचायत के वार्ड सदस्य को अयोग्य करार देते हुए निष्कासित कर रिक्त घोषित किया पद
    • पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
    • मेघा जागरूकता शिविर आगामी आदेशों तक स्थगित-श्रम कल्याण अधिकारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»आंज-भोज क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं
    हिमाचल प्रदेश

    आंज-भोज क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं

    By Himachal VartaApril 27, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 27 अप्रैल (एसपी जैरथ) {हिमाचल वार्ता न्यूज़ }:- उपमंडल के आंज-भोज में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। क्षेत्र में कुलथिना, शमयला, रुदाना, डण्डा-आंज निगाली ऐसे स्थान है जहाँ पर्यटन विभाग ध्यान दें तो स्थानीय यूवाओं को रोज़गार के साथ साथ क्षेत्र की जनता की आर्थिक स्थिति में भी इजाफा हो सकता है।बनोर पंचयात के निगाली में देवदार के पेड़ों सजी सूंदर घाटी है।जो मिनी स्विजरलैंड से कम नहीं गर्मियों में भी यहां का तापमान तकरीबन मनाली,शिमलाएवं अन्य हिल्स स्टेशनों जैसा ही रहता है, ज्यादा पर्यटन की संभावना डण्डा आंज पंचायत में है यहाँ टॉरुं गावँ से लेकर डण्डा आंज गाँव तक लगभग 1 किलोमीटर लोक निर्माण विभाग की सड़क है जहाँ से विकासनगर से देहरादून तक क्षेत्र तकरीबन एक आंख से दिखता है। इस स्थान पर यदि पर्यटन विभाग दौरा करे तो पैराग्लाइडिंग की संभावनाएं हो सकती है।

    उड़ान भरने के बाद लैंड करने के लिए यमुना नदी के साथ साथ डाकपत्थर का बहुत विशाल ग्राउंड है जहां सुरक्षित लैंड किया जा सकता है।पैराग्लाइडिंग की कड़ी को अगर पर्यटन विभाग डाकपत्थर से टॉरुं ओर डण्डा आंज के लिए रोप-वे से जोड़ दे तो सोने पे सुहागा हो सकता है। रोप-वे ट्राली के माध्यम से पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग के स्थान तक पहुंचने में आसानी हो जाएगी। जिसके कारण स्थानीय युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध हो सकते हैं। रोप-वे ट्राली के लिए एक बार सर्वे भी किया गया था लेकिन राजनीतिक पार्टियों के उठक पटक के कारण ठंडे बस्ते में चला गया है।

    जीएम जिला उद्योग केंद्र नाहन जी.एम चौहान कहते है कि ट्रांसगिरी क्षेत्र के रुदाना, निगाली, तिलोरधार, रेंज में एग्रो टूरिज्म तथा कैंपिंग – ट्रैकिंग की काफ़ी संभावनाएं है, यहां मौसम सालभर सुहावना रहता है, जो पर्यटकों को काफ़ी आकर्षित कर सकता है l पावटा साहिब और देहरादून के नजदीक होने के कारण यह पर्यटकों की पसंदीदा स्थल साबित होगा l

    डण्डा-आंज के प्रधान कमला देवी बताते है कि हम जब भी कोई सरकार का नुमाइंदा आता है हरबार हम सभी को इस स्थान पर पर्यटक स्थल की संभावना के बारे में अवगत कराते हैं। पूर्व में वीरभद्र सरकार ने आश्वासन भी दिया था लेकिन अभी तक धरातल पर कुछ नहीं हुआ

    नघेता निवासी अधिवक्ता रवींद्र शर्मा बताते है कि आंज भोज में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं इस पर्यटन विभाग सर्वे करें तो निसंदेह यहाँ पैराग्लाइडिंग और रोप-वे की अपार संभावनाएं हैं।

    पत्रकार राधा तोमर बताते है कि निसंदेह क्षेत्र पर्यटन की संभावनाओं से जुड़ा है कालसी, डाकपत्थर, देहरादून, मंसूरी नजदीकी पर्यटक स्थल है जो पर्यटक यहां आते है रोप वे ओर पैराग्लाइडिंग की संभावनाओं को देखते हुए यहां का रुख भी अवश्य करँगे।

    पूर्व बीडीसी चेयरमैन रमेश तोमर बताते है कि बीजेपी सरकार पर्यटन को बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प है। आंज भोज मे रोप वे, पैराग्लाइडिंग के अलावा ट्रेकिंग, वुड हट जैसी बहुत संभावनाएं हैं। आर्थिक स्तर को बढ़ाने के लिए पैराग्लाइडिंग एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

    .भैला पंचायत के युवा प्रधान मनीष तोमर बताते है कि हमने कई बार सरकार को इन पर्यटक स्थलों के बारे मे अवगत कराया था। क्षेत्र का सर्वे भी किया गया है। बावजूद उसके प्रशासनिक अधिकारी पैराग्लाइडिंग की जमीन नही ढूंढ पाए है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • चोरी की 2 बाइकों के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
    • शिलाई के लोजा स्कूल में बरसात के बीच छत टपकने से शिक्षा बाधित, ‌
    • ढांग रूहाना गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 11वीं-12वीं कक्षाओं के लिए पिछले तीन वर्षों से कोई स्थायी शिक्षक नहीं है।
    • उपायुक्त ने शिलांजी पंचायत के वार्ड सदस्य को अयोग्य करार देते हुए निष्कासित कर रिक्त घोषित किया पद
    • पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.