नाहन 28 अप्रैल (एसपी जैरथ) {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:-हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हेलीकॉप्टर बुधवार को जिला मुख्यालय नाहन के समीप जुड्डा के जोहड़ में लैंड हुआ। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार को दिल्ली से शिमला लौट रहे थे कि तभी उनका हेलीकॉप्टर यहां लैंड हो गया। हालांकि यहां वह ज्यादा देर नहीं रुके और शिमला के लिए रवाना हो गए। दरअसल, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप को नाहन ड्राप करने पहुंचे थे।
बुधवार को सुरेश कश्यप के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम थे। मुख्यमंत्री को भी शिमला में कैबिनेट की बैठक में पहुंचना था। बुधवारपेठ प सीएम नाहन पहुंचे, जहां सुरेश कश्यप को ड्राप करने के बाद वह शिमला रवाना हुए। इस दौरान प्रशासनिक अमला और भाजपा नेता व कार्यकर्ता भी हेलीपैड पर पहुंचे थे।