Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»शौर्य चक्र शहीद राजेश वर्मा की शहादत को किया याद
    सिरमौर

    शौर्य चक्र शहीद राजेश वर्मा की शहादत को किया याद

    By Himachal VartaApril 29, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 29 अप्रैल (एसपी जैरथ) :- ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अमर शहीद राजेश कुमार वर्मा, शौर्य चक्र के पैतृक गांव माजरा स्थित शहीद स्मारक स्थल पर प्रातः 08:30 बजे भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र के सदस्यों ने स्मारक स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उसके बाद राष्ट्रगान और भारत माता की जय तथा शहीद राजेश वर्मा अमर रहे के नारे लगाए गए। आओ झुक कर सलाम करें उनको, जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है। खुशनसीब होता है वो खून, जो देश के काम आता है।

    उपरोक्त शब्दों के साथ संगठन के पदाधिकारी ने शहीद राजेश वर्मा, शौर्य चक्र के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। शहीद राजेश वर्मा, शौर्य चक्र 1 पैरा रेजिमेंट में तैनात थे और ऑपरेशन रक्षक के अंतर्गत कश्मीर घाटी में 29 अप्रैल 2012 को पाकिस्तानी घुसपैठियों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। उन्हें उनके अदम्य साहस व बहादुरी के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। वर्तमान में शहीद राजेश वर्मा शौर्य चक्र के परिवार में उनकी धर्मपत्नी राखी वर्मा व पुत्र लक्ष्य और बेटी तमन्ना है। 
    परिवार, गांव व क्षेत्र के सभी लोगों को राजेश वर्मा, शौर्य चक्र के बलिदान पर गर्व है। ऑपरेशन रक्षक में भारत माता की सीमाओं की रक्षा के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। संगठन के अध्यक्ष करनैल सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने राखी वर्मा को शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया।
    इस मौके पर भूतपूर्व सैनिक संगठन पाँवटा-शिलाई से अध्यक्ष करनैल सिंह, उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह एवं सवर्णजीत, सचिव संतराम, सहसचिव मोहन चौहान एवं गुरदीप , कोषाध्यक्ष तरुण गुरंग , संदीप सिंह , रविंद्र सिंह , मोती राम , सतीश कुमार व शिव कांवड़ समिति माजरा के अध्यक्ष विवेक कुमार तथा सचिव नीरज बंसल और कई स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। 
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.