नाहन 29 अप्रैल ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- सिरमौर जिला में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया आरंभ की गई है। इन पाठ्यक्रमों के आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2022 है। यह जानकारी जिला समन्वयक मोनिका ठाकुर ने दी।
उन्होनें बताया की डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन के लिए शैक्षणिक योग्यता जमा दो और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक अनिवार्य है। उम्मीदवार हिमाचल का मूल निवासी होना चाहिए। उन्होंने बताया कि इन पाठ्यक्रमों को हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के द्वारा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी के माध्यम से नाहन व पांवटा साहिब में में करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कोर्स के लिए डीसीए प्रशिक्षणार्थी को 14160 रुपये व पीजीडीसीए प्रशिक्षणार्थी को 21240 फीस के रुप में देने होगें। जोकि कोर्स पूरा करने के बाद प्रशिक्षणार्थी को वापस किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इन मोबाईल नम्बर 8580727113,9857358899 पर सम्पर्क कर सकते है।
Breakng
- कैम्पस इंटरव्यू
- समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
- मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
- नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
- विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
Saturday, June 6