Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»आप के बढ़ते कदम से डर गई है जयराम सरकार , प्रदेश को बना दिया कर्जदार : मनीष
    सिरमौर

    आप के बढ़ते कदम से डर गई है जयराम सरकार , प्रदेश को बना दिया कर्जदार : मनीष

    By Himachal VartaMay 1, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 01 मई (एसपी जैरथ) ( हिमाचलवार्ता न्यूज़): -प्रदेश सरकार कर्ज पर कर्ज ले रही है। जिससे प्रदेश कर्ज के बोझ तले लगातार दबता जा रहा है। प्रदेश आज 65 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा कर्ज लेकर अकंठ कर्ज में डूब गया है। प्रदेश सरकार ने इस साल 51365 करोड़ का बजट पेश किया है। मगर बजट को अमलीजामा पहनाने के लिए सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में बजट ही नहीं है। आम आदमी पार्टी ने हिमाचल पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर जयराम सरकार को निशाना साधा है।
    आप पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष ठाकुर ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज हिमाचल पर 65 हजार करोड़ का कर्ज पहुंच गया है, ये पैसा आखिर गया कहां , न हिमाचल में बेरोजगारी कम हुई , न ही नए स्कूल बने और न अस्पताल बने और न ही पर्यटन में कोई विकास हुआ और न ही आम जनता को राहत मिली। तो ऐसे में यह पैसा गया तो गया कहां। 
    प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली में जब अरविंद केजरीवाल की सरकार बनी तो दिल्ली सरकार पर भी करोड़ों का कर्जा पिछली दोनों सरकारों ने छोड़ा था। आज सवा सात साल में अरविंद केजरीवाल ने सब खत्म ही नहीं किया, बल्कि दिल्ली देश की पहली ऐसी सरकार है। जिसका बजट सरप्लस है। प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि जिस प्रदेश पर भाजपा शासित सरकार के समय करीब 65 हजार करोड़ रुपये का आर्थिक बोझ पहुंच गया हो।
    वह सरकार प्रदेश की जनता लुभाने के लिए चुनाव से पहले बिजली, पानी फ्री देने की घोषणा कर रही है। इतना ही नहीं भाजपा की जयराम सरकार महिलाओं को बस में आधा किराया देने की बात कर रही है। लेकिन आम आदमी पार्टी की दस्तक से भाजपा में इतना डर और खौफ पहले कभी नहीं देखा है कि प्रदेश की जनता को इस तरह की घोषणाओं का लाभ दिया जाए।
     भाजपा ने अपने साढ़े चार साल के शासन में कुछ किया नहीं, अब जब आम आदमी पार्टी की पहली एंट्री से ही प्रदेश की जनता को अगर इस तरह की घोषणाएं देने का ऐलान किया जा रहा है। सोचो अगर हिमाचल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो प्रदेशवासियों को कितना लाभ मिलेगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.