नाहन 01 मई (एसपी जैरथ) ( हिमाचलवार्ता न्यूज़): -प्रदेश सरकार कर्ज पर कर्ज ले रही है। जिससे प्रदेश कर्ज के बोझ तले लगातार दबता जा रहा है। प्रदेश आज 65 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा कर्ज लेकर अकंठ कर्ज में डूब गया है। प्रदेश सरकार ने इस साल 51365 करोड़ का बजट पेश किया है। मगर बजट को अमलीजामा पहनाने के लिए सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में बजट ही नहीं है। आम आदमी पार्टी ने हिमाचल पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर जयराम सरकार को निशाना साधा है।
आप पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष ठाकुर ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज हिमाचल पर 65 हजार करोड़ का कर्ज पहुंच गया है, ये पैसा आखिर गया कहां , न हिमाचल में बेरोजगारी कम हुई , न ही नए स्कूल बने और न अस्पताल बने और न ही पर्यटन में कोई विकास हुआ और न ही आम जनता को राहत मिली। तो ऐसे में यह पैसा गया तो गया कहां।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली में जब अरविंद केजरीवाल की सरकार बनी तो दिल्ली सरकार पर भी करोड़ों का कर्जा पिछली दोनों सरकारों ने छोड़ा था। आज सवा सात साल में अरविंद केजरीवाल ने सब खत्म ही नहीं किया, बल्कि दिल्ली देश की पहली ऐसी सरकार है। जिसका बजट सरप्लस है। प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि जिस प्रदेश पर भाजपा शासित सरकार के समय करीब 65 हजार करोड़ रुपये का आर्थिक बोझ पहुंच गया हो।
वह सरकार प्रदेश की जनता लुभाने के लिए चुनाव से पहले बिजली, पानी फ्री देने की घोषणा कर रही है। इतना ही नहीं भाजपा की जयराम सरकार महिलाओं को बस में आधा किराया देने की बात कर रही है। लेकिन आम आदमी पार्टी की दस्तक से भाजपा में इतना डर और खौफ पहले कभी नहीं देखा है कि प्रदेश की जनता को इस तरह की घोषणाओं का लाभ दिया जाए।
भाजपा ने अपने साढ़े चार साल के शासन में कुछ किया नहीं, अब जब आम आदमी पार्टी की पहली एंट्री से ही प्रदेश की जनता को अगर इस तरह की घोषणाएं देने का ऐलान किया जा रहा है। सोचो अगर हिमाचल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो प्रदेशवासियों को कितना लाभ मिलेगा।