Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, October 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»यमुना नदी के किनारे गंदगी का आलम आसपास के लोगों का जीना हुआ दुश्वार , एनजीटी के आदेशों को ठेंगा
    सिरमौर

    यमुना नदी के किनारे गंदगी का आलम आसपास के लोगों का जीना हुआ दुश्वार , एनजीटी के आदेशों को ठेंगा

    By Himachal VartaMay 1, 2022
    Facebook WhatsApp

    पांवटा साहिब 01 मई (एसपी जैरथ) 🙁 हिमाचल वार्ता न्यूज)  हिमाचल प्रदेश में एकमात्र शहर पांवटा साहिब से होकर गुजरती मां यमुना नदी लगातार प्रदूषित होती जा रही है। एनजीटी के आदेशों की यहां पर जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है यमुना नदी के किनारे गंदगी के ढेर देख कर हर कोई हैरान है यही नहीं आसपास के घरों में रह रहे लोग बदबूदार गंदगी और मक्खी मच्छरों से परेशान हो चुके हैं,शिकायत करने के बावजूद भी समस्याएं जस की तस बनी हुई है।

    मां यमुना पवित्र यमुना कई नामों में विख्यात यमुना नदी पावटा से मैली होकर गुजर रही है। शहर भर का सैकड़ों टन कचरा नदी के तटों सहित निर्मल जल को लगातार दूषित कर रहा है। पांवटा साहिब में शहरी इलाके से प्रतिदिन करीब 25 टन सूखा व गीला कचरा निकलता है जो कि नदी किनारे फेंक दिया जाता है। 

    इतना ही नहीं इस कचरे में लगातार आग भी लगा दी जाती रही है, जिससे ग्लोबल वार्मिंग और वायु प्रदूषण जैसी भीषण समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं।दशकों से यहां पर डंपिंग साइट बनाने की कोशिशें की जा रही हैं, पर लंबे अंतराल के बाद भी पूरी नहीं हो पाई है आसपास के महिलाओं और लोगों ने मीडिया के कैमरे ऑन होते ही दुखी मन से कहा कि यहां पर लोग पवित्र यमुना का स्नान करने के लिए आते है जबकि मां यमुना में गंदगी का आलम किस कदर बालक बढ़ गया है कि देखकर भी दुख होता है। 

    पांवटा साहिब में यमुना नदी के पास कूड़ा जलाने के मुद्दे को कई बार उठाया जा चुका है, जिसके कारण बीच में नगर परिषद के कर्मियों ने यहां कूड़ा जलाना भी बंद कर दिया था। परंतु अब फिर से यमुना के किनारे हजारों टन कूड़ा जलाया जा रहा है। कचरा जलाए जाने से वातावरण भी लगातार प्रदूषित हो रहा है। बता देंगे मौके पर महिला और पुरुषों ने अपना दुखड़ा रोते हुए कहा कि दुख तो इस बात का है कि कहीं बाहर छोटे कर्मचारी से लेकर उच्च अधिकारी अंदर शिकायत के बावजूद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है ,यहां के जिम्मेदार अधिकारी अपने दफ्तरों में आराम फरमा रहे हैं और दूसरी ओर शिकायतों को अनसुना कर रहे हैं। 

    करोड़ों रुपए नगर परिषद स्वच्छता को लेकर खर्च कर रहा है ऐसे में मां यमुना नदी सुंदरता को ग्रहण लगाने वाले नगर परिषद पर भी अब कार्रवाई होनी चाहिए लोग चुप नहीं बैठेंगे गुस्साए लोगों ने यहां तक कह दिया कि अब नगर परिषद सहित उच्च अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करने के लिए लोग पीछे नहीं हटेंगे ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.