Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»राजगढ़ में परशुराम जयंती धूमधाम से आयोजित
    सिरमौर

    राजगढ़ में परशुराम जयंती धूमधाम से आयोजित

    By Himachal VartaMay 3, 2022
    Facebook WhatsApp

    राजगढ़ में परशुराम जयंती धूमधाम से आयोजित 

     नाहन 03 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- मंगलवार को राजगढ़ में ब्राह्मण कल्याण सभा द्वारा अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोचारण और स्वस्तिवाचन किया गया । तत्पश्चात भगवान परशुराम की विधिवत पूजा अर्चना की गई।

    स्थानीय जिला परिषद सदस्य सतीश ठाकुर इस अवसर पर मुख्य यजमान की भूमिका में उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राह्मण कल्याण सभा के अध्यक्ष हरदेव भारद्वाज ने की।

    सतीश ठाकुर ने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में ब्राह्मण का महत्व अत्यधिक बढ़ जाता है। समाज को जोड़कर रखने का दायित्व भारत का ब्राह्मण समाज पारंपरिक रूप से निभाता चला आ रहा है। उन्होंने ये भी सुझाव दिया कि ऐसे आयोजन हर गांव के स्टार पर किए जाने चाहिए।

    ब्राह्मण कल्याण सभा के अध्यक्ष हरदेव भारद्वाज ने बताया कि अगले वर्ष परशुराम जयंती के कार्यक्रम को इससे भी बड़े स्तर पर मनाया जायेगा। श्री रेणुकाजी से भगवान परशुराम की पालकी को भी राजगढ़ लाया जाएगा। हरदेव भारद्वाज ने बताया कि ब्राह्मण कल्याण सभा राजगढ़ में भगवान परशुराम का मंदिर बनाने हेतु भी प्रयासरत है।

    ब्राह्मण कल्याण सभा के वरिष्ठ सलाहकार वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज को जागरूक होकर अपने और समस्त हिन्दू समाज के हितों का चिंतन करना चाहिए। सभा के वरिष्ट सदस्य विजय भारद्वाज ने ब्राह्मण कल्याण सभा राजगढ़ के इतिहास से जनता का परिचय करवाया।

    इस अवसर पर रजनीकांत शर्मा, राजेंद्र ठाकुर, व्यापार मंडल प्रधान अरविंद ठाकुर, कोठिया जाजर पंचायत प्रधान अरुण वशिष्ठ,  वेद प्रकाश शर्मा, अमित शर्मा, विकल्प सिंह ठाकुर, रजनीश ठाकुर, राजेश शर्मा, हरदिश भारद्वाज आदि लोग उपस्थित रहे

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.