Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राज्यपाल ने युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 11
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए साइकिल पर भारत यात्रा पर निकले सुंदरम तिवारी का नाहन पहुंचने पर स्वागत
    हिमाचल प्रदेश

    पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए साइकिल पर भारत यात्रा पर निकले सुंदरम तिवारी का नाहन पहुंचने पर स्वागत

    By Himachal VartaMay 4, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 04 मई (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए साइकिल पर भारत यात्रा पर निकले सुंदरम तिवारी का नाहन पहुंचने पर विश्व हिंदू परिषद ने स्वागत किया। इस स्वागत कार्यक्रम के दौरान सुंदर तिवारी मीडिया से भी रूबरू हुए।

    मीडिया को जानकारी देते हुए सुंदरम तिवारी ने बताया कि यह यात्रा उन्होंने 7 अप्रैल 2022 को लखनऊ से शुरू की है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का भ्रमण करने के बाद पिछले कल वह हिमाचल में दाखिल हुए हैं उन्होंने कहा कि इस 6 महीने की यात्रा के दौरान वह करीब 5 लाख लोगों से मिलेंगे और 51 हजार छोटी बड़ी सभाओं के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करेंगे।

    इसके अलावा उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान उन्होंने सवा लाख पौधे बांटने का भी लक्ष्य रखा है। यात्रा के दौरान वह अपने साथ पौधों को भी लेकर चलते हैं और जगह-जगह इन्हें बांटते हैं। उन्होंने बताया कि साइकिल से यात्रा करके वह प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए फिट इंडिया मूवमेंट का भी सहयोग कर रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि दिन प्रतिदिन भारत में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है जिस की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा कई कदम भी उठाए जा रहे हैं। परंतु जब तक प्रत्येक नागरिक पर्यावरण संरक्षण को अपना कर्तव्य नहीं समझता तब तक सरकार द्वारा चलाए गए कार्यक्रम भी सफल नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि भारत के कई ऐसे शहर है जहां हवा सांस लेने योग्य नहीं है ऐसे में पर्यावरण का संरक्षण अति आवश्यक है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राज्यपाल ने युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान
    • प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
    • 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.