नाहन 04 मई {हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने आज बताया कि केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर जी 15 मई 2022 को माजरा में एस्ट्रोटर्फ हॉकी खेल मैदान का शिलान्यास करेंगे।
डा. बिन्दल ने बताया कि पहले, 8 मई को शिलान्यास प्रस्तावित था किन्तु श्री अनुराग ठाकुर की व्यस्तता के कारण इसमें बदलाव हुआ है।
देवनी पंचायत के दर्जनों लोग भाजपा में शामिल नाहन विधानसभा क्षेत्र की देवनी पंचायत के दर्जनों लोग भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में माम चंद प्रधान, कृष्ण पाल, मदन लाल, मोहन, जगतराम, बासत अली, तुफेल मोहम्मद, चूहड़ सिंह और सोहन लाल आदि हैं।
विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. डा. राजीव बिन्दल, भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री प्रताप ठाकुर ने भाजपा में शामिल नये सदस्यों का स्वागत किया और भाजपा की नीतियों एंव केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार के विभिन्न विकास एवं जन सेवा के कार्यों को जन-जन तक प्रचार-प्रसार के लिए मिलजुलकर कार्य करने का आहवान किया।
Breakng
- राज्यपाल ने युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान
- प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
- 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
- जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
- 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
- सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
Sunday, October 11
