Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»पांवटा साहिब में सरकार की मार्फ़त शुरू हुआ अल्ट्रासाउंड , निजी अस्पताल के साथ हुआ एमओयू
    स्वास्थ्य

    पांवटा साहिब में सरकार की मार्फ़त शुरू हुआ अल्ट्रासाउंड , निजी अस्पताल के साथ हुआ एमओयू

    By Himachal VartaMay 5, 2022
    Facebook WhatsApp

    पाँवटा साहिब  05 मई (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- पांवटा साहिब व्यवस्था परिवर्तन मंच जिला सिरमौर ने सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में निशुल्क अल्ट्रासाउंड शुरू करने के लिए उपमंडल अधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन व वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी अमिताभ जैन का आभार व्यक्त किया है। मंच संयोजक सुनील चौधरी , सुशील तोमर, अमित , संदीप, गोपी, सुनील चौधरी आदि ने कहा कि अल्ट्रासाउंड मशीन को चलाने के लिए व्यवस्था परिवर्तन मंच ने लगातार 7 महीनों तक प्रशासन को रेडियोलॉजिस्ट की मांग के लिए ज्ञापन प्रेषित किए।

    प्रशासन द्वारा कोई संज्ञान न लिए जाने पर मंच के सदस्यों ने दिसंबर माह में कड़कड़ाती ठंड में 11 दिनों तक धरना प्रदर्शन किया था, जिसके परिणामस्वरूप 30 दिसंबर को मंच व प्रशासन ने मध्य ये समझौता हुआ था कि जब तक सिविल अस्पताल में नियमित रेडियोलॉजिस्ट ज्वाइन नहीं करता तब तक किसी भी निजी अस्पताल में गर्भवती महिलाओं का निशुल्क अल्ट्रासाउंड किया जाएगा। लगभग चार महीनों के बाद 2 मई को स्थानीय प्रशासन व पांवटा के एक निजी अस्पताल प्रबंधन में एमओयू हुआ है, जिससे अब महिलाओं को ये सुविधा निशुल्क मिलेगी। 

    जिसके एवज में सिविल अस्पताल प्रबंधन निजी अस्पताल को प्रति महिला 200 रुपए अदा करेगा। व्यवस्था परिवर्तन मंच ने सबसे प्रथम निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा का लाभ मिलने वाली महिला अमरजीत कौर को उनके आवास भुंगरनी जाकर धन्यवाद किया और उनको परिवार सहित सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि साईं निजी अस्पताल बद्रीपुर में अच्छे तरीके से अल्ट्रासाउंड किया गया। 6 सालों के सिविल अस्पताल के माध्यम से पहला निशुल्क अल्ट्रासाउंड होने पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब सभी बहने इसका लाभ उठा पाएगी। 

     

    विदित रहे कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार ने सभी गर्भवती महिलाओं के लिए सरकारी अस्पताल में निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा का प्रावधान किया हुआ है। अमरजीत कौर जी के पति लखवीर सिंह ने कहा कि अल्ट्रासाउंड की  निशुल्क सुविधा मिलने से पांवटा साहिब सहित शिलाई, रेणुका, व नाहन विधानसभा की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा और अब महिलाओं को अन्य निजी अस्पतालों में महंगे अल्ट्रासाउंड नहीं करवाने पड़ेंगे। 

    उन्होंने मंच का भी धन्यवाद किया, जिनके प्रयासों से इस तरह की सुविधा महिलाओं को मिल पाई है। इस मौके पर सुनील चौधरी, अमित कुमार, नरेश चौधरी, पंकज गुप्ता, गुरिंदर सिंह गोपी, गुरमीत सिंह मनी कमलजीत सिंह, हर्ष चौधरी आदि मौजूद रहें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.