Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, October 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»गिरिपार को हर हाल में दिलाएंगे जनजातीय क्षेत्र का दर्जा : जयराम ठाकुर
    सिरमौर

    गिरिपार को हर हाल में दिलाएंगे जनजातीय क्षेत्र का दर्जा : जयराम ठाकुर

    By Himachal VartaMay 6, 2022
    Facebook WhatsApp

    रैणुका जी 06 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र को हर हाल में जनजातिय क्षेत्र का दर्जा मिलेगा। गिरीपार क्षेत्र के लोगों की आवाज को दिल्ली में जहां तक पहुंचाना था, वहां तक पहुंचा दिया है। ट्रांसगिरी क्षेत्र की 154 पंचायतों के 3 लाख लोगों की मांग जल्द परवान चढ़ेगी।

    यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हरिपुरधार में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय मां भवानी देवी मेले के समापन अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि दशकों पुरानी गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय दर्जा देने की मांग को गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष उठाया गया।

    1967 से कांग्रेस सरकार गिरीपार क्षेत्र की मांग को केंद्र सरकार के समक्ष रखने में नाकाम रही। जिसके चलते क्षेत्र के लोगों को आज तक जनजातीय दर्जा प्राप्त करने से वंचित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह गिरीपार क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा दिलाने का लक्ष्य जल्द प्राप्त करेंगे।

    जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते हैं। हाल ही में हिमाचल प्रदेश को विशेष पैकेज के तहत 800 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान की है।

    हिमाचल प्रदेश में जो प्रतिदिन 100 से 200 करोड रुपए के विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण किए जा रहे हैं। यह केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार से ही संभव हो पाया है

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.