राज्य उपाध्यक्ष सुनिल तोमर,जिला महासचिव डॉक्टर एम के कौशल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश परमार, कोषाध्यक्ष हरदेव ठाकुर एव्ं सभी खण्ड अध्यक्षो ने संयुक्त प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि इस सम्बोधन के बाद सभी प्रकार की भ्रांतियों एव्ं गलतफहमियों पर विराम लग गया हें।
मुख्यमन्त्री के इस सम्बोधन से सरकार ओर कर्मचारियों, के मध्य टकराव पेदा करवाने वाली सभी राजनेतिक एव्ं गेर राजनेतिक ताकतो को करारा जबाव मिला हें। नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ जहां एन पी एस कर्मचारियों के कल्याण के लिय पूर्व 4 वर्षो में मुख्यमन्त्री महोदय द्वारा कीय गये कार्यो के लिए आभार व्यक्त करता हें।
जिनमे सेवाकाल में देहांत एव्ं अपंगता पर मिलने वाले लाभ 2003 से 2017 के मध्य सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को देहांत अनुदान का लाभ मुख्य हें। अब आशा हें कि शीघ्र ही पुरानी पेंशन बहाली के लिय गठित समिति की बेठ्क में सरकार पुरानी पेंशन बहाली के लिय उचित कदम उठायेगी
।
